पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बिजली बिलों में छूट देने की मांग की – गंगापुर सिटी

गंगापुर सिटी – पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बिजली बिलों में छूट देने की मांग की हैं गुर्जर ने कहा कि पिछले वर्ष मार्च से मई के समय भी राज्य सरकार ने राहत देने की बात की थी, किंतु बिलो को केवल लंबित किया गया माफ नहीं किया गया, ऐसे में 1 वर्ष से व्यापारी एवं आमजन रोजगार का संकट झैल रहा है |
पूर्व विधायक गुर्जर ने कहा कि अभी लगभग 3 सप्ताह से दुकानें बंद है फिर भी बंद दुकानों में बिल डाले जा रहे हैं, जिन्हें निकाल भी नहीं सकते बल्कि दुकानें खुलने पर पेनल्टी सहित जमा करवाना पड़ेगा जो सरेआम अन्याय है व प्राकृतिक न्याय के खिलाफ है जिन्हें पूर्ण रूप से माफ किया जाना चाहिए |
गुर्जर ने कहा की इसी प्रकार कृषि कनेक्शनों पर भी एवरेज से बिल ले रहे हैं, रीडिंग से नहीं ले रहे हैं, रीडिंग कम पैसा ज्यादा वसूल रहे हैं | D.P (ट्रांसफॉर्मर) सील है फिर भी किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल में सरकार को मानवीय दृष्टिकोण रखना चाहिए ना कि वाणिज्यिक

पोस्ट पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बिजली बिलों में छूट देने की मांग की – गंगापुर सिटी पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3wBXCmG

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216