पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर की जांच – सवाई माधोपुर

पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर की जांच
सवाई माधोपुर, 26 मई। उपखण्ड अधिकारी कपिल शर्मा ने नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन की चेकपोस्ट एवं मुख्य बाजार मंे गाइडलाइन की पालना का जायजा लिया।
एसडीएम कपिल शर्मा ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बाहर से आये 36 यात्रियों की आरटीपीसीआर जांची गई। इसी प्रकार मुख्य बाजार में गाइडलाइन की अवहेलना पर 3 दुकानों को सीज किया गया। 15 लोगों के चालान काटकर 2300 रूपये जुर्माना वसूला। टीम में पुलिस उपाधीक्षक कृष्णा सामरिया, मानटाउन थानाधिकारी कुसुमलता, गिरदावर तुलसीराम शर्मा, मुकेश मीना, सुरेश वर्मा, मोजीराम मीना आदि शामिल थे।

पोस्ट पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर की जांच – सवाई माधोपुर पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/2SsogQf

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216