पत्रकार क्रांति संघ का हुआ गठन सर्वसम्मति से जंगाले अध्यक्ष नियुक्त

*पत्रकार क्रांति संघ का हुआ गठन सर्वसम्मति से जंगाले अध्यक्ष नियुक्त।* बुरहानपुर। आज जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और वेब मीडिया से जुड़े पत्रकारों का स्नेह मिलन समारोह का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें नवीन संगठन के गठन को लेकर चर्चा की गई। तत्पश्चात सर्वसम्मति से पत्रकार क्रांति संघ नाम पर सहमति बनी इसी पश्चात पत्रकारों की नवीन कार्यकारिणी का भी गठन हुआ जिसमें सर्वसम्मति से संरक्षक महेश मावले, संयोजक सुनील अग्निहोत्री, एवं मार्गदर्शक दिनेश जूनागडे को बनाया गया। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष पद पर उमेश जंगाले को नियुक्त किया गया। एवं उपाध्यक्ष संजय दुबे, उपाध्यक्ष नीलेश सोनी, सचिव निलेश महाजन,सह सचिव मोहम्मद वसीम, कोषाध्यक्ष रितेश बाविस्कर, कार्यकारिणी सदस्यों में मुस्ताक भोपाली, राजू राठौड़ को लिया गया। नेपा अध्यक्ष विनोद मोरे, और शाहपुर अध्यक्ष अनिल महाजन को बनाया गया। कार्यक्रम में नवागत अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकार क्रांति संघ बनाने का मूल उद्देश्य पत्रकारों के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार, और शोषण को रोकना एवं पत्रकारों का सर्वांगीण विकास करना है। कार्यक्रम पश्चात राजू राठौड़ एवं निलेश महाजन का जन्म दिवस भी मनाया गया जिनका पुष्पमाला से स्वागत किया। इस दौरान मोहम्मद अरमान, हिफाजत अली, सोनू सोहले, एजाज खान, शकील खान, संदीप दहाट, विनोद सौनराज, राजू चारण, मुजफ्फर अली, मोहम्मद शोहेब, नितिन पंडित, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार गण मौजूद रहे।

The post पत्रकार क्रांति संघ का हुआ गठन सर्वसम्मति से जंगाले अध्यक्ष नियुक्त appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%98-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%81/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2598-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2581

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।