झारखंड: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे पूर्व सीएम मधु कोड़ा |

झारखंड: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे पूर्व सीएम मधु कोड़ा |

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को बड़ा झटका लगा है। अब वह झारखंड विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अभी उनकी अयोग्यता का एक साल और बकाया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अभी मधु कोड़ा चुनाव नहीं लड़ सकते। हालांकि चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया गया है।

कोर्ट ने कहा कि आपकी याचिका पर मेरिट पर सुनवाई करेंगे। कोर्ट ने यह भी कहा कि आप खुद ही देरी के जिम्मेदार हैं। मधु कोड़ा की अयोग्यता के खिलाफ अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने ये बात कही है। बता दें कि झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक चुनाव होने हैं।

गौरतलब है कि सितंबर 2017 में चुनाव आयोग ने कोड़ा को 2009 के विधानसभा चुनाव में खर्च की सही जानकारी नहीं देने का दोषी पाया था। जिसके बाद कोड़ा के चुनाव लड़ने पर तीन साल की रोक लगाई गई थी। मामला 2009 के लोकसभा चुनाव का है। कोड़ा ने झारखंड की चाईबासा सीट से वो इलेक्शन जीता था।

The post झारखंड: विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे पूर्व सीएम मधु कोड़ा | appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%a8%e0%a4%b9/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259d%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a1-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%259a%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।