Sawai Madhopur : ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत – चौथ का बरवाड़ा
राजस्थान के सवाईमाधोपुर में जयपुर सवाई माधोपुर रेल मार्ग पर चौथ का बरवाड़ा स्टेशन के पास रविवार को इंदौर जयपुर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूरी का काम करने बाला चौथ का बरवाड़ा निवासी 44 वर्षीय दिलीप कोली पुत्र मोतीलाल रोजाना की तरह घर के पास से होकर गुजरती जयपुर सवाई माधोपुर रेल लाइन को पार कर बाजार में दूध लेने गया था लेकिन दूध लेकर लौटते समय रेलवे स्टेशन के पास इंदौर जयपुर ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बताया गया कि मोतीलाल कान से कम सुनता था जिसके वजह से यह हादसा हो गया। अपने पूरे परिवार का लालन पालन करने बाला मोतीलाल अपने पिता की इकलौती संतान था उसके एक चार साल की बेटी है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार के लालन पालन पर संकट आ गया है। घटना के बाद से घर में मातम का माहौल है। परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने और रोजगार के लिए केवल एक व्यक्ति होने से लोगों में गहरा दुख है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
पोस्ट Sawai Madhopur : ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत – चौथ का बरवाड़ा पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें