Bharatpur : चोर की अच्छी खासी धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया

Bharatpur : चोर की अच्छी खासी धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया

भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के संभाग स्तरीय आरबीएम हॉस्पिटल में रविवार को एक चोर को अच्छी खासी धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोरी चार बाग का रहने वाला चोर बलवंत सिंह अस्पताल में मरीजों के मोबाइल फोन चोरी कर रहा था तभी उसे अस्पताल में मौजूद मरीज के परिजनों ने पकड़ लिया और और उसकी धुनाई के बाद लोगों ने चोर को अस्पताल के सिक्युरिटी गॉर्ड के हवाले कर दिया। बताया गया कि पुलिस ने मोके पर पहुच कर जब चोर की तलाशी ली तो उसके पास दो मोबाइल निकले जिन्हें अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनो को लौटा दिया गया। चोर के पास एक पर्स भी मिला है जिसके बारे में मथुरा गेट थाना पुलिस पता कर रही है कि वह किसका है।

पोस्ट Bharatpur : चोर की अच्छी खासी धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली