Bharatpur : युवक को अपहरण कर उसकी हत्या के बाद शब को कुएं में फेंक देने के मामले में गिरफ़्तार
भरतपुर। एक युवक का अपहरण कर उसकी हत्या के बाद शब को कुएं में फेंक देने के मामले में तीन-चार साल से फरार चल रहे 5 हजार के एक इनामी बदमाश को राजस्थान में भरतपुर की थाना जुरहरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया गया कि गिरफ्तार बदमाश नूरा पुत्र हुरमत मेव उम्र 55 साल निवासी ग्राम कुकरपुरी थाना जुरहरा के खिलाफ गांव कंचननेर थाना जुरहरा निवासी दाऊद पुत्र जमातली मेव के पुत्र बसीम का अपहरण कर उसकी हत्या के बाद शव को कुऐं में डाल देने का एक मामला 22 सितम्बर 2019 को पुलिस में दर्ज कराया गया था। बदमाश के फरार हो जाने पर भरतपुर पुलिस की तरफ से उसके ऊपर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।
पोस्ट Bharatpur : युवक को अपहरण कर उसकी हत्या के बाद शब को कुएं में फेंक देने के मामले में गिरफ़्तार पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें