भाजपा का विजय संकल्प 2023

भाजपा का विजय संकल्प 2023
“पन्ना प्रमुख” की नियुक्ति के महाभियान का शुभारंभ,पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने तलावड़ा मंडल में शक्ति केंद्र उमरी गांव के बूथ 206 एवं 207 पर गांव हथाई से पन्ना प्रमुख अभियान की शुरुआत की।
भाजपा संगठन की छोटी लेकिन सबसे मजबूत और महत्वपूर्ण इकाई “पन्ना प्रमुख” नियुक्ति महाभियान का शुभारंभ तलावड़ा मंडल में बूथ 206 एवं 207 गांव उमरी शक्ति केंद्र की हथाई से अभियान की शुरुआत की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी अभियान भाजपा संगठन की सबसे मजबूत इकाई “पन्ना प्रमुख” की नियुक्ति के महाभियान का शुभारंभ सम्पूर्ण राजस्थान के सभी जिलों में एक साथ किया गया।यह अभियान पूरे प्रदेश में 6 अप्रैल तक चलेगा जिसमें भाजपा की अभेद्य एवं अजेय ताकत लगभग 11 लाख पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति होंगी।
आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर रहें।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर ने की।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा संगठन की ताकत हमारे बूथ का प्रत्येक कार्यकर्ता है और मुझे गर्व है कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जहां मेरे जैसा एक बूथ का कार्यकर्ता ही मुख्य कार्यकर्ता बनता है।
मंडल अध्यक्ष पुखराज सलेमपुर ने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सशक्त मण्डल एवं सक्रिय बूथ कार्यकारिणी की नियुक्ति पूर्ण हो चुकी हैं।एवं पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति 6 अप्रैल तक पूरी कर दी जाएगी।
इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,मंडल अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य पुखराज सलेमपुर,देवीसिंह उमरी,भगवान नावता,कल्ला पटेल,रामधन पटेल, रामजीलाल पटेल,कैलाश गोठिया,गिर्राज शर्मा,रामसरुप पटेल,बच्चू गुर्जर एवं बूथ कार्यकारणी सहित भाजपा कार्यकर्ता ने रहें।

पोस्ट भाजपा का विजय संकल्प 2023 पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली