Sawai Madhopur : 70 साल के बुजुर्ग ने किया 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास – खंडार

Sawai Madhopur : 70 साल के बुजुर्ग ने किया 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास – खंडार

राजस्थान में सवाईमाधोपुर के खंडार थाना क्षेत्र में 70 साल के एक बुजुर्ग द्वारा 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। बताया गया है कि आरोपी बुजुर्ग बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने उसे स्कूल के पिछवाडे ले गया और बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

लोगों द्वारा पकड़कर उसे पुलिस के हवाले किये जाने के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। खंडार थानाधिकारी भगवान लाल ने बताया कि 10 साल की बच्ची को उसके परिजन सुबह स्कूल का गेट खुलने से कुछ देर पहले छोड़कर चले आये तभी बच्ची को अकेला देखकर 70 साल का धूडीलाल कहार टॉफी खिलाने के नाम पर उसे स्कूल के पीछे ले गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्ची को ले जाते हुए कुछ लोगों ने उसका पीछा कुया और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया। गुस्साएं लोगों ने आरोपी बुजुर्ग की जमकर धुनाई भी कर दी।

पोस्ट Sawai Madhopur : 70 साल के बुजुर्ग ने किया 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास – खंडार पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली