शीतला अष्टमी पर शीतला माता मंदिर पर महिलाओं की उमड़ी भीड़।

बासोड़ा के नाम से प्रसिद्ध शीतला अष्टमी का त्यौहार सवाई माधोपुर जिले में शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शीतला अष्टमी के मौके पर जिला मुख्यालय की आईएचएस कॉलोनी ,खंडार बस स्टैंड ,हाउसिंग बोर्ड सहित शहर के अलग अलग क्षेत्रो में व जिले भर में स्थित शीतला माता के मंदिरों में अलग सुबह से ही महिला श्रद्धालुओं की जमकर भीड़ उमड़ी। इस दौरान महिलाओं ने शीतला माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया और पूजा अर्चना कर अपनी और अपने परिवार की कुशलक्षेम की कामना की।हिंदू परंपरा के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन शीतला माता के ठंडे पकवानों का भोग लगाया जाता है। साथ ही मंदिर के बाहर खेत बनाकर उसमें भी पूजा अर्चना करके फसल की अच्छी पैदावार की कामना की जाती है।

शीतला अष्टमी के चलते अलसुबह से ही महिलाएं सोलह सिंगार करके शीतला माता मंदिर पंहुँची और विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिला मुख्यालय सहित जिले भर के शीतला माता के मंदिरों में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं अपने हाथों में पूजा की थाली एवं जल का कलश लेकर मंदिर पहुंची और शीतला माता की पूजा अर्चना कर ठंडे पकवानों का भोग लगाया। साथ ही महिलाओं ने मंदिर के बाहर खेत बनाकर भी पूजा-अर्चना की। शीतला माता मंदिरों में महिलाएं जगह-जगह समूह बनाकर पूजा अर्चना करती दिखाई दी।

साथ ही शीतला अष्टमी से जुड़ी कथा कहानियां एक दूसरे को सुनाती नजर आई। महिलाओं के अनुसार हिन्दू धर्म में शीतला अष्टमी का विशेष महत्व है। महिलाओं के अनुसार शीतला अष्टमी का पर्व होलिका दहन से उत्पन्न होने वाली गर्मी को शीतल करने के लिए मनाया जाता है। साथ ही इस दिन शीतला माता को विशेष प्रकार के ठंडे व्यंजनो का भोग लगाया जाता है।

महिलाओं के अनुसार शीतला अष्टमी का त्यौहार घर परिवार में सुख शांति के साथ साथ बच्चों की दीर्घायु से भी जुड़ा हुआ है। धार्मिक कथाओ के अनुसार शीतला अष्टमी का पर्व ऋतु परिवर्तन से भी जुड़ा हुआ है।आने वाली गर्मी में शीतलता बनी रहे इसके लिए भी ऋतु परिवर्तन के नाम से इस दिन विशेष पूजा अर्चना करने का महत्व शास्त्रों में बताया गया है। अल सुबह से ही शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की जमकर भीड़ उमड़ रही है।

पोस्ट शीतला अष्टमी पर शीतला माता मंदिर पर महिलाओं की उमड़ी भीड़। पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।