कोरोना वायरस को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धगणों के साथ हुई चर्चा, रोकथाम के लिए गए निर्णय-माउंट आबू
कोरोना वायरस को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धगणों के साथ हुई चर्चा, रोकथाम के लिए गए निर्णय माउंट-आबू
कोरोना वायरस को लेकर निम्न निर्णय लिए गए :-
1- कोरोना वायरस को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धगणों के साथ हुई चर्चा में निर्णय लिया गया कि सभी रेस्टोरेंट्स/ढाबा सिर्फ भोजन को पैक करके उपभोक्ता को दे सकेंगे। वह अपने रेस्टोरेंट्स/ढाबा में किसी भी ग्राहकों के लिए बिठाकर खाना नहीं परोसेंगे। आयुक्त नगर पालिका आबू पर्वत के द्वारा यह सुनिश्चित किया जावे।
2- माउंट आबू के टोल नाके पर कोरोना वायरस स्क्रीनिंग टीम तैनात की जाए, जो प्रातः 8:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आने वाले टूरिस्ट के स्क्रीनिंग करें, सभी होटल में गेस्ट हाउस संचालक स्क्रीनिंग के उपरांत ही पर्यटकों को रूम देंगे। प्रभारी सामुदायिक केंद्र आबू पर्वत व ग्लोबल हॉस्पिटल आबू पर्वत के सहयोग से स्क्रीनिंग टीम की तैनाती व क्रियाकलाप का ध्यान रखा जाए, आयुक्त नगर पालिका स्क्रीनिंग टीम को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।
3- भीड़भाड़ वाली सभी जगह पर Hypochlorite का छिड़काव किया जाएगा व Autotipper पर कोरोना वायरस से संबंधित मैसेज किए जाएंगे।
साथ ही सभी आगंतुकों को कोरोनावायरस संबंधित जानकारी दी गई तथा यह भी बताया गया कि एक टीम के रूप में वह अफवाहों को फैलने ना दें, वह भयभीत न होकर सतर्क रहें।
The post कोरोना वायरस को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धगणों के साथ हुई चर्चा, रोकथाम के लिए गए निर्णय-माउंट आबू appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%aa%e0%a5%8d/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें