कोरोना से नही साहब भुखमरी और गरीबी से मरेंगें-राहुल नयन
*कोरोना से नहीं साहब भुखमरी और गरीबी से मरेंगे*
*,बिहार में बेबस और लाचार भूखा – प्यासा – भटकता बिहार …*
*किसको दोष दें ?* *बिहार के मुख्यमंत्री को ? हमारे प्रधानमंत्री को ? या फिर इस पूरी सड़ी – गली व्यवस्था को जिसको किसी के भी दुःख – तकलीफ़ से कोई फर्क नहीं पड़ता ….??*
*रोजाना कमाकर खाने वाले दिहाड़ी मजदूर का क्या होगा ? इसपर भी बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को और देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को कुछ सोचना चाहिए था ?*
*21 दिन का लॉकडाउन। मुश्किल और बड़ा फ़ैसला लेकिन इसके बज़ाए किया भी क्या जा सकता है? सरकार को भारत जैसे जटिल देश को संभालने और उसे अनुशासित करने का दुरह कार्य करना है। हालांकि आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। परेशानी की कोई बात नहीं है।*
*झुग्गी-झोंपड़ियों में रहने वालों, मज़दूरों एवं किसानों के लिए 21 दिन बेहद कष्टप्रद होंगे। उनका घर से बाहर निकलना ज़रूरी होता है। पेट उनका पीठ जैसा नहीं। भूख लगती है। हालांकि सरकार आश्वस्त कर रही है। अच्छी बात है। सरकार का सहयोग करना होगा हमें। किन्तु जिन किसानों की खेतों में फसलें पकी खड़ी हैं। गेहूं, सरसों, जौ और चन्ना। वो घर से बाहर नहीं निकलेगा तो फसल का क्या होगा?*
*सरकारें किसानों को खेत जाने की तो अनुमति दे। हालांकि खेत घर से भी अधिक सुरक्षित होता है।*
*जागो बिहार जागो केउकी बिहार जागेगा तो पूरा देश जागेगा*
*अपने आप को सम्भालीय?हम सुरक्षित है तो आप सुरक्षित हैं और पूरा बिहार सुरक्षित हैं।।* *धन्यवाद*
*आपका भाई*
राहुल नयन
सचिव
* छात्र राजद ,गया*
The post कोरोना से नही साहब भुखमरी और गरीबी से मरेंगें-राहुल नयन appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%ac-%e0%a4%ad%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a4%ae%e0%a4%b0%e0%a5%80/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25ac-%25e0%25a4%25ad%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें