शनि,मंगल, गुरू ग्रह की युति दिलाऐगी कोरोनो वायरस से मुक्ति, जनता को बरतना होगा संयम भीलवाड़ा

शनि,मंगल, गुरू ग्रह की युति दिलाऐगी कोरोनो वायरस से मुक्ति, जनता को बरतना होगा संयम

भीलवाड़ा – मूलचन्द पेसवानी

पूरी दुनिया और देश व प्रदेश मे कोरोना वायरस का कहर बरपा हुआ है। सरकारे, प्रशासन अति गंभीर है तो आमजन खौफजदा है। ऐसे मे इस कोरोना वायरस से मुक्ति दिलाएगा ब्राहम्ड के शनि,मगंल व गुरू की युति लेकिन आमजन को अप्रेल माह के प्रथम सप्ताह तक सयमित और अपने आपको घरो मे कैद रखना होगा ।

पूरे देश मे ज्योतिष नगरी के नाम विख्यात भीलवाड़ा जिले मे स्थित कारोई कस्बे के ज्योतिष पण्डित गोपाल उपाध्याय ने यह जानकारी देते हुए दावा किया है की 5 अप्रैल तक देश को कोरोना वायरस मुक्ति मिलने लग जाएगा अर्थात नियंत्रण शुरू हो जाएगा। ज्योतिष पण्डित गोपाल उपाध्याय ने व्याख्या करते हुए स्पष्ट किया जो इस प्रकार है ।

कैसे बढा यह संक्रमण ज्योतिष गणित से

धनु राशि मे तीन ग्रह मगंल, केतु,, गुरू की युति व सूर्य ग्रहण के कारण सक्रमण हुआ जो कोरोना वायरस के रूप मे सामने आया।

ज्योतिष गणित से कैसे और कब मिलेगी निजात

गत दो दिन पूर्व 22मार्च को दिन मे 2 बजकर 39 मिनट से मगंल ग्रह का राशि परिवर्तन होकर अपने उच्च अंश राशि मकर मे प्रवेश करके 4 मई 2020 को सांय 8 बजकर 39 मिनट तक मगंल ग्रह ( जो अग्नि तत्व राशि है) शनि ग्रह ( जो वायु तत्व राशि) मानी जाती है के साथ विचरण करेंगे। अग्नि बल और वायु तत्व के मिलन हे मिश्रित रूप से गर्मी रूपी लू बहेगी जो करोनो वायरस पर नियंत्रण करेगी ।

जीव जगत रूपी कारक ग्रह गुरू(बृहस्पति) 29/3/2020 को प्रातः 3 बजकर 47 मिनट पर मकर राशि मे नीचगथ व अतिचारी( अतिक्रमण) होकर मकर राशि मे प्रवेश करेंगे । इसके साथ ही मकर राशि मे तीन ग्रह शनि, मगंल, गुरू की युति बनेगी । ज्योतिष पण्डित गोपाल उपाध्याय ने बताया की यह संयोग भारत की कुडंली के भाग्य स्थान बनता है और यही युति भारत मे कोरोनो वायरस मिटाने मे सहायक होंगे लेकिन गुरू ग्रह नीचगत होने यहाँ यह स्पष्ट कर दें की ( गुरू ग्रह- बुद्धि का अधिपति व जनता का कारक का कारक माना जाता है ) नीचगत होने से आमजनता को अपनी उददण्डता छोडकर स्वविवेक अपनाना होगा और संयम बरतते हुए सरकारो व प्रशासन का साथ देना होगा ।

कोरोना वायरस पर 28/3/2020 से 5/4/2020 तक नियंत्रण होगा । लेकिन जनता को संयम बतरना होगा। देश की प्रदेश की और भीलवाड़ा की जनता अगर 31 मार्च तक सरकार व प्रशासन के निर्देशों का पालन करती है तो 5/4/2020 तक कोरोना वायरस से मुक्ति शुरू हो जाएगी तथा छिटपुट रोगी रहेंगे और 5/5/2020 तक इस वायरस से पूर्ण मुक्ति मिल जाएगी ।

The post शनि,मंगल, गुरू ग्रह की युति दिलाऐगी कोरोनो वायरस से मुक्ति, जनता को बरतना होगा संयम भीलवाड़ा appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b6%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%a4%e0%a4%bf/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2582-%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b9-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216