भीलवाड़ा में कोरोना के तीन नए मामले आये एक अधेड़ मरीज की हालत नाजुक भीलवाड़ा
भीलवाड़ा में कोरोना के तीन नए मामले आये
एक अधेड़ मरीज की हालत नाजुक
भीलवाड़ा – मूलचन्द पेसवानी
कपड़ा नगरी भीलवाड़ा में कोरोना वायरस के कहर के बीच मंगलवार को थोडी राहत मिली थी मगर बुधवार सुबह 3 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रशासन और चिकित्सा महकमें में हडकम्प मच गया। शाम की सब्जी मण्डी में रहने वाले पॉजिटिव मरीज अधेड की हालत नाजुक बतायी गयी है। अब तक भीलवाड़ा में कोरोना संदिग्ध 357 मरीजों के सैंपल लिये गये। जिनमें से 16 पॉजिटिव 331 नेगटिव और 10 की रिपोर्ट आना बाकी है। आज तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज आने की सूचना के साथ ही प्रशासन में हडकम्प मच गया और भीलवाड़ा शहर के एक मरीज के परिजनों को तुरन्त घनी बस्ती से बाहर क्वारन्टाईन किया गया। वहीं आज भीलवाड़ा में कर्फ्यू के छठे दिन नागरिकों को घर-घर खाद्य सामग्री की व्यवस्था का जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट ने राजीव गांधी ऑडॉटोरियम पहुंचकर जायजा लिया। शहर में सहकारी उपभोक्ता भण्डार की 30 मोबाईल वैन के साथ ही 55 वार्डों में 150 से ज्यादा जनरल स्टोर को चिन्हित कर प्रशासन ने इनके मोबाईल नं. और नाम जारी किये है। जिससे नागरिक घर बैठे आवश्यक खाद्य सामग्री मंगा सकें। भीलवाड़ा शहर में चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्क्रेनिंग का कार्य जारी है। शहर में 302 टीमों द्वारा अब तक 88 हजार 275 घरों का और 4 लाख 52 हजार 528 सदस्यों का सर्वें पूरा किया जा चूका है। जिनमें 2925 आईएलआई के रोगी चिन्हित कर उनका होम आईसोलेशन किया गया है। जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में अभी 40 मरीज भर्ती है। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में 7 हजार 5 सौ 41 मरीजों की स्क्रेनिंग की गयी। जिनमें से आईएलआई 136 मरीजों का उपचार किया गया। जिले में अब तक कुल 149 संदिग्ध मरीजों को क्वेरेटाईन में भर्ती किया गया है। ग्रामीणों क्षैत्रां में 1948 टीमों द्वारा 2 लाख 49 हजार 3 सौ 73 घरों के 13 लाख 32 हजार 2 सौ 58 लोगों की स्क्रेनिंग की गयी। जिनमें से 8 हजार 9 सौ 4 लोगों को सामान्य सर्दी जुखाम पाया गया। उन्हे भी घर में आईसोलेट रहने की सलाह दी गयी। शहर में आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं के लिए 5 निजी चिकित्सालयों को भी अधिगृहीत किया गया है वहीं क्वेरेंटाईन की क्षमता बढाने के लिए हॉटल, धर्मशाला, गेस्टहाउस के साथ सामुदायिक भवनों का अधिग्रहण किया गया है। वहीं पुलिस अधिक्षक हरेन्द्र महावर ने कहा कि शहर में कोई भी भूखा ना रहे इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुश्तेद है। बढते कोरोना पिडितों के कारण शहरवासियों से अपील करते है कि वह प्रशासन का साथ देकर अपने घरों में ही रहे।
The post भीलवाड़ा में कोरोना के तीन नए मामले आये एक अधेड़ मरीज की हालत नाजुक भीलवाड़ा appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a5%9c%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ad%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a5%259c%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a8
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें