कोरोना वायरस से निपटने के लिये जिला प्रषासन ने की युध्दस्तर पर तैयारियां-भीलवाडा
कोरोना वायरस से निपटने के लिये जिला प्रषासन ने की युध्दस्तर पर तैयारियां
वार रुम स्थापित, 5 क्वाइंटाईन वार्ड तैयार, 11 हाॅस्टल अधिग्रहित
भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी
कोराना वायरस कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिये जिला प्रषासन ने युध्दस्तर पर तैयएारियां प्रारंभ कर दी है। इसके लिये कलेक्टर कार्यालय के कमरा नं0 3 में वार रुम बनाया गया है।जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने अतिरिक्त जिला कलक्टर-षहर नरेन्द्र जैन को वार रुम का ओवर आल प्रभारी नियुक्त किया है। वार रुम 24 घंटे कार्यरत रहेगा 8-8 घंटे की तीन पारियों में अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी देंगे।
वार रुम में तीन पारियों में कर्मचारी 8-8 घंटे ड्यूटी देंगे।वार रुम का टेलीफोन नं. 01482-232607 रहेगा। एक रिजर्व टीम भी गठित की गई है जो प्रातः 9.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक कार्य करेगी।
जिला कलेक्टर कार्यालय में नियंत्रण कक्ष पहले से ही कार्यरत है। नियंत्रण कक्ष भी 24 घंटे कार्यरत है। जिसके टेलीफोन नं. 01482 233030 तथा 232626 है। इसके अलावा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में भी नियंत्रण कक्ष 01482 232643 पहले से कार्यरत है। ष्शहर में सामुदायिक भवन, रमा विहार में 30 बेड, पटेल नगर व सांयगानेर के सामुदायिक भवन में 25-25 बेड, पाॅलोटेक्निक महाविद्यालय में 100 बेड तथा सुभाषनगर के लायंस क्लब हाॅस्पिटल में 15 बेड के क्वारेंटाईन सेंटर स्थापित किये गये है।
जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने बुधवार को आदेष जारी कर शहर के राजकीय एवं निजी संस्थाओं के 11 हाॅस्टल को उपलब्ध समस्त संसाधनों/सुविधाओं सहित तत्काल प्रभाव से अधिग्रहित कर आगामी आदेष तक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सुपुर्द कर दिया है। इनमें माणिक्यलाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय, महाराणा कुम्भा हाॅस्टल, मयूर हाॅस्टल, नोबल इंटरनेषनल स्कूल, जी स्कूल, संगम स्कूल आफ ऐक्सीलेंस, महिला आश्रम स्कूल, मीणा हाॅस्टल, धाकड़ हाॅस्टल, महेष छात्रावास तथा अग्रवाल मांगलिक भवन शामिल है।
सभी क्वारेटाईन सेंटर के लिये प्रषासनिक अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इनका आल ओवर तथा राजेष सुवालका सहायक कलकटर को सहायक इंचार्ज बनाया गया है।
जिला कलक्टर राजेन्द्र भट्ट ने कहा कि जिले में नागरिकों को खाद्यान्न सहित किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। पूरे जिले का डोर-टू-डोर सर्वे करवाया गया है। 24 घंटे सेम्पल लिये जा रहे है। पूरे जिले में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि खाद्यान्न सहित फलों का वितरण उपभोक्ता भंडार के माध्यम से करवाया जा रहा है। इसके लिये षिक्षा विभाग द्वारा कार्मिकों की नियुक्ति की गई है। वाहनों को अनुमत किया गया है। आवष्यक सेवाओं में मेडिकल तथा पेट्र्ोल पंप आदि खुले रखे गये है। जिले में स्थित आटा मिलों को चालू करवाया गया है। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा अतिआवष्यक निजी वाहनों को अनुमति प्रदान की जा रही है।
जिला कलक्टर ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये नागरिाकें से अपना सहयोग प्रदान करने तथा घरों में रहने की अपील की है।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=218798466150393&id=109511257079115
The post कोरोना वायरस से निपटने के लिये जिला प्रषासन ने की युध्दस्तर पर तैयारियां-भीलवाडा appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें