नाथडियास में कोरोना पॉजिटिव मिला, गांव को किया सीज-भीलवाडा
नाथडियास में कोरोना पॉजिटिव मिला, गांव को किया सीज
24 लोगों को भीलवाड़ा चिकित्सालय ले जाया गया जांच के लिए
भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी
भीलवाड़ा जिले की रायपुर तहसील के नाथड़ियास ग्राम में एक व्यक्ति के बुधवार को कोरोना पोजेटिव पाये जाने के बाद चिकित्सा विभाग व प्रशासन के आला अधिकारियों ने रोगी को भीलवाड़ा जिला चिकित्सालय पहुंचा कर गांव को सीज कर दिया है। गांव के 24 जनों को चिन्हित कर उनको भी जांच के लिए भीलवाड़ा लाया गया है।
गत दिनो बांगड़ हाॅस्पिटल में उपचार करा चुके नाथड़ियास निवासी एक व्यक्ति ने कोरोना की जांच करायी थी। उसकी जांच रिपोर्ट आज पोजेटिव आने के बाद उसे तुंरत ही जिला चिकित्सालय में बनाये गये विशेष वार्ड में भर्ती कर उपचार प्रांरभ कर दिया है। इस व्यक्ति के संपर्क में आये गांव के 24 जनों को भी नाथड़ियास से भीलवाड़ा लाकर उनकी जांच करायी जा रही हैं। गांव में रोगी के पोजेटिव आने के बाद प्रशासन चिन्तित हो गया है क्यों कि यह पहला रोगी है जो बांगड़ हास्पिटल का कार्मिक नहीं है। पांच एंबूलेंस वाहनों से 24 जनों को भीलवाड़ा पहुंचने के दृश्य को देखते हुए गांव को सीज कर दिया गया है तथा ग्रामीणों से समझाईश करते हुए सभी से होम आईसोलेशन में रहने को कहा गया है।
The post नाथडियास में कोरोना पॉजिटिव मिला, गांव को किया सीज-भीलवाडा appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%89%e0%a4%9c%e0%a4%bf/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a5%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2589%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25bf
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें