कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर जिला की अपील भीलवाड़ा

किसी को भूखा नहीं सोने देंगे, घरों में रहकर सहयोग करें

कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर जिला की अपील

भीलवाड़ा, मूलचन्द पेसवानी 

भीलवाड़ा जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट ने कहा कि कर्फ्यू और लॉकडाउन अवधि में अपने घरों से न निकलें। मुख्यमंत्री की मंशानुरूप किसी को भी भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। प्रशासन ने कॉलोनियों में न केवल राशन सामग्री, फल-सब्जी और दूध की सशुल्क सप्लाई शुरू कर दी है बल्कि गरीब और कच्ची बस्ती के वाशिंदों को निशुल्क राशन सामग्री उपलब्ध करवाना प्रारम्भ कर दिया है। प्रशासन और दानदाताओं के सहयोग से यह सामग्री निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है।

कलक्टर-एसपी ने दिये निर्देश

जिला कलेक्टर ने राजीव गांधी ऑडिटोरियम से निशुल्क राशन सामग्री वितरण हेतु 7 वाहनों को रवाना करने से पहले आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वितरण करने वाले व्यक्ति सेनिटेशन का पूरा ध्यान रखें। प्रत्येक वाहन के साथ मौजूद होमगार्ड यह तय करें कि भीड़ न हों और स्थानीय व्यक्ति की मदद से घर घर वितरण सुनिश्चित हो। बुधवार को 7 वाहनों से ओडो का खेड़ा, सीएम जनआवास मजदूर बस्ती छोटी हरणी में 231, कीर का खेड़ा मेडिकल कॉलेज के पास, गाड़िया लोहार बस्ती, सालरा सिंदरी बालाजी के पास 280 एवं बालाजी खेड़ा मालोला रोड में 200 पैकेट का वितरण किया गया।

वंचित व गरीब परिवारों को राहत

जिला कलेक्टर ने बताया कि शहर के उन इलाकों में वाहनों द्वारा निशुल्क राशन सामग्री उपलब्ध करवाई का रही है जहां गरीब और वंचित लोग बसते हैं। पैकेट में आटा, दाल, तेल मसाले आदि प्रतिदिन के उपयोग की सामग्री है जो पूरे परिवार के लिए सप्ताह भर के लिए पर्याप्त है। उन्होंने बताया कि पांच दिन बाद इन्ही इलाकों में फिर से वाहन जाएंगे और जरूरतमंदों को सामग्री उपलब्ध करवाएंगे। इसके लिए राजीव गांधी ऑडिटोरिम में संग्रहण एवं पेकिंग केंद्र बनाया गया है।

कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हेतु शहर में लागू कर्फ्यू के दौरान आमजन को दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की सप्लाई सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन की ओर से कृषि उपज मंडी की निगरानी में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों द्वारा सब्जी एवं फल की सप्लाई की जा रही है। कुल 18 वाहनों द्वारा तीन-तीन वार्डों में यह सप्लाई हो रही है। प्रशासन की अपील पा पालन करते हुए लोग कतार में उचित दूरी पर खड़े होकर फल एवं सब्जियों का क्रय कर रहे हैं।

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=218799819483591&id=109511257079115

The post कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर जिला की अपील भीलवाड़ा appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%a8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25ab%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a8

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216