नाथडियास गांव में कोरोना पॉजिटिव मिला-भीलवाडा
नाथडियास गांव में कोरोना पॉजिटिव मिला समूचे गांव को प्रशासन ने किया सीज, 24 लोगों को भीलवाड़ा चिकित्सालय ले गए
नाथडियास गांव में कोरोना पॉजिटिव मिला
समूचे गांव को प्रशासन ने किया सीज, 24 लोगों को भीलवाड़ा चिकित्सालय ले गए
– रायपुर तहसील क्षेत्र के नाथडिव्यास गांव में आज कोरोना वायरस से पॉजिटिव एक व्यक्ति मिलने के बाद आज भीलवाड़ा जिले का समूचा प्रशासन नाथडिव्यास गांव पहुंचा| समूचे गांव को सील कर दिया गया| समूचे प्रशासन व चिकित्सा विभाग की टीमों के पहुचने कारण गांव छावनी में तब्दील हो गया| गांव में एक साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी व चिकित्सा अधिकारी को देखने के लिए ग्रामीण छतों पर उमड़ पड़े|
जानकारी के अनुसार नाथडियास गांव के सुवालाल जाट द्वारा भीलवाड़ा बांगड़ चिकित्सालय में अपना उपचार करवाया गया| उसके बाद जांच कर रिपोर्ट जयपुर भेज दी थी| पुनः सुवालाल जाट अपने गांव आ गया था| अपने परिवारजनों के साथ ही रह रहा था| आज भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट में सुवालाल जाट का नाम आया, जिसे प्रशासन सकते में आ गया| आनन-फानन में समूचे रायपुर के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी नाथडियास गांव में पहुंचे| समूचे गांव को सील कर दिया गया|
5 एंबुलेंस से 24 लोगों को भीलवाड़ा ले गए
गांव में कोरोना पॉजिटिव के व्यक्ति की रिपोर्ट आने के बाद आज 5 एंबुलेंस गांव में पहुंची, भीलवाड़ा चिकित्सा विभाग का दल भी गांव में पहुंचा| 5 एंबुलेंस की सहायता से सुवालाल के परिवारजनों, निकट रहने वाले लोगों को भीलवाड़ा चिकित्सालय ले जाया गया|
The post नाथडियास गांव में कोरोना पॉजिटिव मिला-भीलवाडा appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a5%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें