पुलिस ने डेरे में हुई डेढ़ करोड़ की लूट की गुत्थी सुलझाई

12 लाख की राशि के साथ एक आरोपी काबू

डेरे का पूर्व ड्राइवर ही निकला लूट का मास्टरमाइंड

तरनतारन पुलिस ने डेरा बाबा जगतार सिंह में 24 फरवरी को हुई डेढ़ करोड रूपए की लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 12 लाख रुपए की राशि बरामद की है। जबकि इस लूट में शामिल बाकी 5 आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए तरनतारन के एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि डेरा बाबा जगतार सिंह में 6 लोगों ने मिलकर 1 करोड 46 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया था। इस लूट का मास्टरमाइंड डेरे में ड्राइवर का काम करने वाला सतनाम सिंह निवासी संघा निकला। जिसने अपने भाई के साले सुखचैन सिंह निवासी खुरमनिया और चार अन्य लोगों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। डेरे का ड्राइवर होने के कारण सतनाम सिंह जानता था कि डेरे में आई हुई राशि कहां रखी जाती है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सुखचैन सिंह निवासी खुरमनिया अमृतसर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर उसके घर से 12 लाख रुपए की राशि को बरामद कर लिया है। इस लूट की घटना को अंजाम देने के लिए लखविंदर सिंह निवासी गांव कंबोके, तरसेम सिंह उर्फ बाबा गरोटा निवासी खुरमनिया, सुखविंदर सिंह उर्फ बाबा निवासी खुरमनिया और बलविंदर सिंह और बिल्ला निवासी खुरमनिया ने भी सतनाम सिंह और सुखचैन सिंह के साथ मिलकर कार्य किया था। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर सुखचैन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सुखचैन सिंह और उसके अन्य साथियों के ऊपर अमृतसर के विभिन्न थानों में पहले से भी विभिन्न मामलों में केस दर्ज हैं।

पुलिस ने डेरे में हुई डेढ़ करोड़ की लूट की गुत्थी सुलझाई – तरनतारन, पंजाब

पुलिस ने डेरे में हुई डेढ़ करोड़ की लूट की गुत्थी सुलझाई – तरनतारन, पंजाब

G News Portal ಅವರಿಂದ ಈ ದಿನದಂದು ಪೋಸ್ಟ್ ಮಾಡಲಾಗಿದೆ ಶನಿವಾರ, ಫೆಬ್ರವರಿ 29, 2020

The post पुलिस ने डेरे में हुई डेढ़ करोड़ की लूट की गुत्थी सुलझाई appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%a2%e0%a4%bc/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a1%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2588-%25e0%25a4%25a1%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a2%25e0%25a4%25bc

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली