विधानसभा अध्यक्ष का सरायकेला के गैरज चौक में पुतले का दहन किया गया-सराईकेला
जिला सराईकेला खरसावां जिल अध्यक्ष के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष का सरायकेला के गैरज चौक में पुतले का दहन किया गया।
भारतीय जनता पार्टी जिला सराईकेला खरसावां यूनिट जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन के उपरांत जिले अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने हेमत सरकर पर सरकार लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया । झारखंड विकास मोर्चा का भारतीय जनता पार्टी में विलय की चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है एवं भारतीय जनता पार्टी के विधायको द्वारा दल के नेता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी को विधायक दल के नेता चुने जा चुके है । इसकी आधिकारिक जानकारी पत्र के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष को दी गई ।उसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता श्री बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो द्वारा नेता प्रतिपक्ष का घोषणा नही कर रहें हैं । जिसके कारण पूरे राज्य के जनता में रोष व्याप्त है ।सदन में विरोध में बाद अब सड़क पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।जब तक बाबूलाल मरांडी जी को नेताप्रतिपक्ष नही बनाया जाता हैं। तब तक इस तरह से विरोध जारी रहेगा ।
The post विधानसभा अध्यक्ष का सरायकेला के गैरज चौक में पुतले का दहन किया गया-सराईकेला appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%af/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25a7%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें