लोक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर की गई सख्त कार्यवाही-गंगापुर सिटी

लोक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर की गई सख्त कार्यवाही-गंगापुर सिटी

 

मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार की अपील का असर आज गंगापुर सिटी मुख्यालय पर देखा गया एक और आमजन भी अपने घरों से नहीं निकले वहीं दूसरी ओर लोग डाउन की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्यवाही की गई प्रशासन द्वारा लोक डाउन का उल्लंघन करने वाले 16 व्यक्तियों को 151 सीआरपीसी में 578 मोटरसाइकिल चालकों को 274 फोर व्हीलर वाहन चालकों को सीआरपीसी की धारा 188 के तहत एफ आई आर दर्ज करवाने हेतु नोटिस जारी किए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली विजेन्द्र कुमार मीणा एसडीएम और डिप्टी एसपी किशोरीलाल के नेतृत्व में समस्त थाना अधिकारियों एवं तहसीलदारों द्वारा लोक डाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की जबरदस्त धरपकड़ की गई एवं उनके विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई पुलिस प्रशासन आज सारे दिन भागदौड़ करता नजर आया। प्रशासन द्वारा आज असहाय एवं भिखारियों को भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाएं। अब तक 256 व्यक्तियों को होम आइसोलेशन के लिए पाबंद किया जा चुका है होम आइसोलेशन एवं सेल्फ क्वॉरेंटाइन के लिए मेडिकल विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी की पालना नहीं करवाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी कठोर कार्रवाई की जा रही है

The post लोक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर की गई सख्त कार्यवाही-गंगापुर सिटी appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b2%e0%a5%8b%e0%a4%95-%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%89%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2589%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2589%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2598%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

आशा गुर्जर बने एबीवीपी जयपुर प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य