कोरोना वायरस से बचाव व उपचार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समुचित कदम उठाये जा रहे हैं-मा0 प्रभारी मंत्री-
प्रदेश सरकार का कार्यकाल विकास, विश्वास और सुव्यवस्था का रहा-मा0 प्रभारी मंत्री
कोरोना वायरस से बचाव व उपचार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समुचित कदम उठाये जा रहे हैं-मा0 प्रभारी मंत्री
श्रावस्ती 19 मार्च, 2020/सू0वि0/मा0 जनपद प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति, उ0प्र0 श्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, मा0 विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय, जिलाधिकारी यशु रूस्तगी, पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने प्रदेश सरकार के 03 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘‘सुशासन के 3 वर्ष नये भारत का नया उत्तर प्रदेश’’ का विमोचन किया।
मा0 प्रभारी मंत्री जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश की सभी 403 विधान सभाओं के लिए पुस्तिका का प्रकाशन किया गया है। प्रत्येक पुस्तिका में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के साथ सम्बन्धित जनपद और विधानसभा में सम्पन्न कराये गये कार्यों का विवरण दिया गया है। मा0 प्रभारी मंत्री जी ने भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कराये गये कार्यों के बारे में जानकारी दी इसके साथ ही जनपद में कराये गये विकास कार्यो के बारे में बताया।
प्रेस वार्ता के दौरान मा0 प्रभारी मंत्री जी ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को एक वैश्विक महामारी घोषित किया गया है। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए आप लोगो को इस बीमारी से घबराने की आवश्यकता नहीं है केवल सावधानी बरतने की जरूरत है इस बीमारी का फैलाव संक्रमित व्यक्ति के द्वारा खांसने और छीकने पर मुंह एवं नाक से निकलने वाले ड्रॉपलेट्स के माध्यम से होता है, अतः लोगों को छींकते एवं खांसते समय रुमाल या टिशू पेपर इस्तेमाल करें इसके लिये आप समाज के जागरूक व्यक्ति हैं, स्वयं जागरूकक हों और लोगो को भी जागरूक करें और साथ ही साथ साफ/सफाई करने बनायें रखें, जिससे की संक्रमण को रोका जा सके। उन्होने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव ही इसका इलाज है स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे दिन में कई बार साबुन से 20 सेकंड तक भली भांति हाँथ धुलें, हाथ न मिलाये, गले न मिले, भीड़ वाली जगह में न खड़े हो लोगो से 1 मीटर की दूरी बनाए रखे, अनावश्यक मास्क न लगाएं जो इन्फेक्टेड है या जिनका ट्रीटमेंट चल रहा है वह ही प्रयोग करें स्वयं जागरूक हो और दूसरे को भी जागरूक करें जिस व्यक्ति को खांसी जुकाम छीक व स्वाश लेने में दिक्कत हो रही हो उससे दूरी बनाये और उसे अलग कमरे में लिटाएं। यदि कोई व्यक्ति विदेश से आ रहा है तो उसकी सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय को तुरंत दें ।
मा0 प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूरी नींद लें। मन्दिर, मस्जिद, चर्च और गुरूद्वारें में न जाये घर पर ही धार्मिक कार्य करें। संक्रमित व्यक्तियों के छींकने से विषाणु सतह पर गिरते हैं और वहां पर काफी समय तक क्रियाशील रहते हैं इसलिए आवश्यक है कि नगर निकाय एवं पंचायती राज संस्थाएं सार्वजनिक स्थानों की सफाई करें तथा इसके लिए परिषद हाइपोक्लोराइट सलूशन का अथवा अन्य डिसइन्फेक्टेंट का प्रयोग किया जाए।
The post कोरोना वायरस से बचाव व उपचार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा समुचित कदम उठाये जा रहे हैं-मा0 प्रभारी मंत्री- appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%b0%e0%a4%b8-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b5-%e0%a4%b5-%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%9a/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%2589%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%259a
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें