बीहण से नंगल रोड़ कीचड़ से लबरेज, स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को दिक्कत-कांगड़ा
बीहण से नंगल रोड़ कीचड़ से लबरेज, स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को दिक्कत
रास्ते में मिट्टी डालने से हुआ विवाद शुरू, पंचायत बोली हमें नहीं है जानकारी
देहरा। ब्लॉक परागपुर की ग्राम पंचायत बीहण में 30 वर्षों से सड़क नहीं है। अभी 02 फरवरी को देहरा के चनौर में सरकार का जनमंच कार्यक्रम भी होना है। जिसमें बीहण पंचायत को भी शामिल किया गया है। इस इलाके में रोजाना स्कूली बच्चों सहित काम पर जाने वाले लोग कीचड़ से लबरेज रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। यहां पिछले 30 वर्षों से ग्रामीण सड़क की मांग कर रहे थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से सड़क पर मिट्टी डाल दी गई जिससे हालात बदत्तर हो गए। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत बीहण के प्रधान व उपप्रधान पर अनदेखी के आरोप लगाए हैं। रास्ते में फिसलन और कीचड़ की बजह से कपड़े भी खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत हर जगह की लेकिन मुसीबत बनी हुई है। बीहण से नंगल तक बनने वाली सड़क पीडब्ल्यूडी की है और विभाग ने भी इस सड़क पर 4 ठेकेदारों को अलग अलग ठेके दे रखे हैं। लेकिन न तो काम हो रहा है और न ही कोई समाधान निकाला जा रहा है। बारिश ने भी ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है सड़क पर जगह जगह कीचड़ भरा है और आना जाना मुश्किल है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों की सुध कौन लेगा। शेर सिंह, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह, राजीव कुमार, अंकित, कुलदीप सिंह, संजीव कुमार, बिक्रम जीत, मंजीत, मोहन लाल, कमला देवी, हेमलता, रंजना देेवी, निर्मला देवी ने कहा कि ग्रामीण 30 वर्षों से काले पानी की सजा काटने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कई बार पंचायत प्रधान व अन्य प्रतिनिधियों को इस बारे अवगत करवाया, लेकिन हालात ज्यों के त्यों हैं। वहीं मौके पर पहुंचे बीहण के उप प्रधान तरसेम ने भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि सड़क पर मिट्टी किसने डाली है। उन्होंने कहा कि एक दिन के अंदर ही वह मिट्टी को हटा देंगे जिससे रास्ता चलने लायक हो जाए।
विधायक बोले ₹40 लाख से शुरू हुए काम, जल्द होंगे पूरे
देहरा के विधायक होशियार सिंह ने कहा कि बीहण से नंगल सड़क के लिए ₹40लाख का टेंडर हो गया है। उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से समस्या थी जिसका समाधान हो गया है। उन्होंने कहा कि ₹10 लाख का काम बीहण के स्कूल के पास से शुरू हो गया है व वाकी का काम उसके बाद क्रमवद्ध तरीके से होगा। उन्होंने कहा कि एससी कंपोनेंट से ₹40 लाख स्वीकृत हुए हैं जिसके लिए वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्यवाद करते हैं।
The post बीहण से नंगल रोड़ कीचड़ से लबरेज, स्कूली बच्चों व बुजुर्गों को दिक्कत-कांगड़ा appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b9%e0%a4%a3-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a5%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80%e0%a4%9a%e0%a5%9c-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%ac/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25a3-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a5%259c-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%259a%25e0%25a5%259c-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25ac
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें