102 बीघा में होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ-भीलवाड़ा

102 बीघा में होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ

31 जनवरी से 7 फरवरी तक होंगे कई अनूठे कार्यक्रम

भू-गर्भ से प्रकट जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी 20 हजार स्क्वायर फीट में नवनिर्मित जहाज के आकार में बने मंदिर की वैदिका पर विधिवत रूप से होंगे विराजमान

भीलवाड़ा /मूलचन्द पेसवानी

भीलवाड़ा जिले की धार्मिक नगरी जहाजपुर में श्री 1008 मुनिसुव्रतनाथ जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ का 31 जनवरी से 7 फरवरी तक यादगार व ऐतिहासिक आयोजन देखने को मिलेगा। 102 बीघा क्षेत्रफल में होेने वाले इस भव्य समारोह में देशभर के संत व श्रद्धालु बड़ी संख्या में साक्षी बनेंगे। आचार्य ज्ञान सागर महाराज ससंघ व आर्यिका सवस्ति भूषण माताजी के सानिध्य में इस अनूठे आयोजन में कई वरिष्ठ राजनेता, उद्योगपति, समाजसेवी सहित कई प्रमुख हस्तियां शामिल होगी। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरणों में है।

पंचकल्याणक आयोजन महोत्सव समिति जहाजपुर के अध्यक्ष विनोद जैन टोरड़ी, महामंत्री ज्ञानेंद्र जैन व आवास व्यवस्था संयोजक श्रेयांश जैन ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद जैन टोरड़ी ने बताया कि समारोह का मुख्य आकर्षण 6 वर्ष पहले जहाजपुर कस्बे में महावीर जयंती दिवस पर भू-गर्भ से प्रकट जैन धर्म के 20 वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ स्वामी के जहा पंचकल्याणक होंगे। करीब 20 हजार स्क्वायर फीट में नवनिर्मित जहाज के आकार में बने मंदिर की वैदिका पर विधिवत रूप से भगवान विराजमान होंगे। 7 फरवरी तक सुबह से देर शाम तक धर्मसभा व कई धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन देखने को मिलेंगे। समारोह में 2500 कार्यकर्ताओं की टीम सेवाएं देगी। महिलाए व पुरूष वर्ग अलग-अलग वेशभूषा में नजर आएंगे। बुजुर्गो, दिव्यांगजनों के लिए अलग से व्यवस्था की गई है।

यह भी होंगे शामिल-

समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलेट, खान व गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, स्वायत्तशासन मंत्री शांति धारीवाल, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा के अलावा जैन समाज की कई नामी हस्तियां शामिल होंगी।

चप्पे-चप्पे पर रहेगी तीसरी आंख की नजर, सुरक्षा के होंगे पुख्ता बंदोबस्त-

पंचकल्याणक आयोजन महोत्सव समिति जहाजपुर के अध्यक्ष विनोद जैन टोरड़ी ने बताया कि आयोजन स्थल को अलग-अलग भागों में सुविधानुसार विभाजित किया है। 650 आधुनिक आवास बनाए गए है, वहीं आधुनिक डोम की भी व्यवस्था की गई। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन व पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाएगी। पूरे परिसर में 100 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। 24 घंटे सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहेंगे। परिसर में एक अस्थाई पुलिस चौकी भी बनेगी।

450 हलवाई संभालेंगे भोजन व्यवस्था, 25 हजार लोगों की होगी भोजन व्यवस्था-

प्रचार प्रसार के प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि आयोजन स्थल पर करीब 80 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में भोजन शाला का आधुनिक वाटरपू्रफ पांडाल बनेगा। 400 से ज्यादा हलवाई, कारीगर व कर्मचारी सेवाएं देंगी। हर रोज करीब 25 हजार लोगों के लिए शुद्ध सात्विक सूर्यास्त पूर्व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था रहेंगी।

बच्चों के लिए झूले चकरी भी-

प्रचार प्रसार के प्रभारी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बच्चों के लिए मनोरंजन की भी व्यवस्था की गई है। यहां कई झूले चकरी भी लगेंगे, वहीं खाने पीने के लिए स्टॉल भी होगी।

यह होंगे यादगार आयोजन-

– 31 जनवरी को सुबह 10 बजे घटयात्रा व शाम 7 बजे से नाट्य लोक सांस्कृतिक एवं स्वस्थि गाथा की प्रस्तुति।

-1 व 2 फरवरी, को गर्भकल्याणक सोलह स्वप्न एवं सपनों का फल।

-3 फरवरी को जन्म कल्याणक, राजा सुमित्र का दरबार और सौधर्म इंद्र का तांडव नृत्य।

-4 फरवरी को तपकल्याणक व संस्कार फिल्म प्रदर्शनी एवं मुनिसुव्रत कुमार की बारात।

-5 फरवरी केवल ज्ञानकल्याणक व भजन संध्या

– 6 फरवरी को भगवान का समवशरण व विशाल कवि सम्मेलन

-7 फरवरी को मोक्षकल्याणक, महामस्तकाभिषेक प्रांरभ

-7 फरवरी से 20 फरवरी तक महामस्तकाभिषेक।

The post 102 बीघा में होगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ-भीलवाड़ा appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/102-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%98%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=102-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%2598%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a3%25e0%25a4%2595

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।