अवैध मादक पदार्थ और अवैध हथियारों को किया जप्त-बामनवास
श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय जयपुर के द्वारा अवैध मादक पदार्थ और अवैध हथियारों की बढ़ती तस्करी वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत श्री सुधीर चौधरी जिला पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में श्री शिव भगवान गोदारा अति पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी व श्री पार्थ शर्मा वृत अधिकारी बामनवास के सुपरविजन में एवं जिला स्पेशल टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान थाना अधिकारी नरेश कुमार थाना बामनवास के दिशा निर्देशन पर दिनांक 24 /01/2020 को सुबह 6:00 बजे उप निरीक्षक रूप सिंह मयजाब्ता श्री छिंगाराम एचसी 12 13 श्री देवेंद्र सिंह 227 श्री सुमेर सिंह 494 श्री हनुमान सिंह 857 जीप सरकारी चालक शेर सिंह नंबर 1188 के चेकिंग बदमाशान व नाकाबंदी बामनवास कोयला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर की जा रही थी दौरान कार्यवाही गंगापुर सिटी की तरफ से आ रहे निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर एक मोटरसाइकिल व रंग काला हीरो स्प्लेंडर प्लस रजिस्ट्रेशन नंबर rj11 एसएम 5047 का चालक तेज गति से मोटरसाइकिल को चलाता हुआ लाया जिसके पीछे एक शख्स और बैठा हुआ था जिसने अपने आगे कोई संदिग्ध वस्तु रखकर धारीदार नीली सफेद रंग की चद्दर ओढ़कर ढके हुए था मोटरसाइकिल चालक पुलिस की नाकाबंदी को देखकर करीब 50 मीटर दूर से मोटरसाइकिल को घुमाकर कच्चे रास्ते में फिर से रेलवे ट्रैक से गंगापुर सिटी की तरफ भागने लगा जाब्ता द्वारा उक्त मोटरसाइकिल चालक व उसके पीछे बैठे शख्स को पीछा कर पकड़ने की कोशिश की जिस पर मोटरसाइकिल चालक व उसके पीछे बैठे हुए शख्स द्वारा पुलिस जाब्ता को नजदीक आते देख कर अपने आप को पकड़ से बचाने के लिए मोटरसाइकिल को खड़ी कर संदिग्ध वस्तु 4 पैकेट व ओढ़ी हुई चादरों को पटक कर कच्चे रास्ते से चरागाह में खेती की तरफ पैदल ही भाग गए जिन का पीछा किया लेकिन उक्त दोनों मुलजिम अंधेरे का फायदा उठाकर सरसों के खेतों में होकर भाग गए मौके पर संदिग्ध चारों पैकेटों को चेक किया तो अवैध गांजा होना सामने आया अवैध गांजा के 4 पैकेट कुल वजनी 40 किलो 600 ग्राम को मौके पर ही जप्त किया तथा मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस रंग काला रजिस्ट्रेशन नंबर rj11 एसएम 5047 को जब्त किया व दोनों अज्ञात मुलजिमो व मोटरसाइकिल मालिक की तलाश व अनुसंधान जारी है
रिपोर्टर दर्शन सैनी
The post अवैध मादक पदार्थ और अवैध हथियारों को किया जप्त-बामनवास appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a5-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%b9/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%25a7-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a5-%25e0%25a4%2594%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%25a7-%25e0%25a4%25b9
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें