विशाल पद दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया-सवाई माधोपुर

   पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

छोटी उदेई में खिदरपुर रोड़ पर गांववासियों एवं आमजन के सहयोग से विशाल पद दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर रहें।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का गांव के पंच पटेलों ने संयुक्त रूप से माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।

पद दंगल कार्यक्रम में 4 पद गायन पार्टियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में गायक कलाकार भीकाराम मीना,नेमीचन्द मीना,केदार एवं रामोतार ने धार्मिक कथाओं की प्रस्तुति दी।

भीकाराम मीना ने ढोला मारू की कथा सुनाई, मेरे मारे काए कु मरे मेरे ढोला…,मेरे ढोला दरवाजा खावे झक झोला…, नेमीचन्द मीना ने शस्त्रवाहू एवं अर्जुन की कथा , केदार ने श्रवण की कथा, रामोतार ने शुरपंखा की कथा सुनाई।

पद दंगल कार्यक्रम सुनने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ का जनसैलाब उमड़ पडा।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पद दंगल जैसे कार्यक्रम हमारे समाज के पारम्परिक इतिहास के गवाह हैं, हमारे संस्कृति के प्रतीक हैं, इन आयोजनों से आपसी भाईचारा और सदभावना का विकास होता है।

साथ ही उन्होंने 27 तारीख सोमवार को आयोजित नागरिकता संसोधन अधिनियम के समर्थन में आयोजित विशाल आमसभा एव मार्चपास्ट में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आव्हान किया।उन्होंने कहा कि गंगापुर नागरिकता मंच की ओर 

बालाजी चौक पर सुबह 9 बजे एकत्रित होंगे।बालाजी चौक से मार्चपास्ट करते हुए चौपड़,खारी बाजार,बैंक ऑफ बड़ौदा,देवी स्टोर चौराहा,कोतवाली थाना,कचहरी रोड़, कोर्ट सर्किल होते हुए पुरानी अनाज मंडी में आयोजित विशाल आमसभा में शामिल होगा।

पूर्व विधायक ने शहरवासियों एवं व्यापारियों से प्रतिष्ठान एवं कोचिंग संस्थान ओर शिक्षण संस्थानों को बंद कर आमसभा में भाग लेने की अपील:-पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने शहर के नागरिकों से अपने प्रतिष्ठान एवं कोचिंग संस्थान एवं शिक्षण संस्थानों को बंद करने की अपील की।

27 तारीख को आमसभा होने तक संपूर्ण बाजार बंद रहेगा

इस दौरान मनोज कुनकटा ने बताया कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर,जिला महामंत्री मनोज बंसल,सरपंच हरकेश मीना,पंचायत समिति सदस्य इंदराज मीना,श्रीफल मीना,हेमेंद्र तिवारी,मिथलेश व्यास,भवानी मानपुर उपस्थित रहे।

The post विशाल पद दंगल कार्यक्रम का आयोजन किया गया-सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%aa%e0%a4%a6-%e0%a4%a6%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae-%e0%a4%95-2/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25a6-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%2595-2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216