वाराणसी में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान
सेवापुरी वाराणसी , आज दिनांक 24 जनवरी 2020 को आई क्यू ए सी और मतदाता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी वाराणसी में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान में महाविद्यालय की यशस्वी प्राचार्य प्रो ( डॉ) यशोधरा शर्मा ने महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी और छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाया। इस अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसे महाविद्यालय की प्राचार्य ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली’ जन जन की पुकार है, वोट देना हमारा अधिकार है’ के नारों के साथ महाविद्यालय परिसर से तक्खू की बौली बाजार तक गई। रैली में शामिल छात्राओं ने बाजारवासियों को निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। रैली को डॉ रविप्रकाश गुप्ता, डॉ कमलेश कुमार वर्मा और डॉ गीता रानी शर्मा ने निर्देशित किया और डॉ राम कृष्ण गौतम, डॉ एस एन वर्मा, डॉ सर्वेश कुमार सिंह, प्रो घनश्याम कुशवाहा, डॉ कमलेश कुमार सिंह, डॉ सौरभ सिंह ने संचालित किया।
The post वाराणसी में आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a4/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a3%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a4
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें