नागरिक अधिकार पार्टी की बैठक आयोजित-रांची
नागरिक अधिकार पार्टी की बैठक आयोजित
* राकेश झा जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से अध्यक्ष और विपिन मिश्रा मीडिया प्रभारी मनोनीत
* अंजना झा को महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष का मिला प्रभार
रांची / जमशेदपुर : नागरिक अधिकार पार्टी झारखंड के विभिन्न जिलों में जिला कमेटियों के गठन की प्रक्रिया में जुटी है। इस क्रम में पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जमशेदपुर स्थित कदमा में हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड में संगठन को मजबूत करना है। पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए विभिन्न जिलों में कमेटियों का गठन किया जा रहा है। सदस्यता अभियान चलाकर अधिक संख्या में युवाओं और महिलाओं को पार्टी की सदस्यता से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी झारखंड की जनसमस्याओं को लेकर मुखर है। औद्योगिक नगरी जमशेदपुर की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नागरिक अधिकार पार्टी ने अपने संगठन के विस्तार का निर्णय लिया है। इसके तहत बैठक में सर्वसम्मति से राकेश कुमार झा को जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र से पार्टी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, विपिन कुमार मिश्रा को जमशेदपुर व सरायकेला-खरसावां क्षेत्र के मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। नागरिक अधिकार पार्टी की महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर अंजना झा को मनोनीत किया गया। पार्टी के नए पदधारियों को प्रदेश अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने मनोनयन पत्र सौंपते हुए उनसे संगठन को मजबूत करने और पार्टी के जनाधार बढ़ाने सहित जनता की आवाज बनकर समस्याओं के समाधान के प्रति तत्पर रहने का निर्देश दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष उर्मिला यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष नीलमणि पाठक, युवा प्रदेश प्रवक्ता सह महासचिव बृजेश कुमार, अशोक आचार्य, प्रशांत पाल सहित अन्य मौजूद थे।
The post नागरिक अधिकार पार्टी की बैठक आयोजित-रांची appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ac
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें