#indianrailways #kota_rail_news वर्कशॉप में प्रदर्शित किए दितीय विश्व युद्ध के दौरान बने व्हील सेट, मनाया विश्व विरासत दिवस Rail News. रेलवे माल डिब्बा मरम्मत कारखाना वर्कशॉप में मंगलवार को विश्व विरासत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रभातफेरी निकाली गई साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान वर्कशॉप हेरिटेज पार्क में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बने व्हील सेट का भी प्रदर्शन किया गया। साथ ही 100 साल पुराने कैटल वेगन, 60 साल पुराने नैरोगेज कोच एवं 110 साल पुरानी बोगी भी यह दर्शाया गया। उप मुख्य याॅत्रिक इंजीनियर प्रज्ञेश निम्बालकर ने कर्मचारियों को इस विरासत के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा निंबालकर ने प्रेजेन्टेशन के माध्यम से भी पहले और वर्तमान रेल प्रणाली की जानकारी दी। साथ ही विभिन्न चित्रों के माध्यम से भाप युग, हिल रेलवे, पुराने रेल उपकरणों, हेरीटेज रोलिंग स्टाॅक तथा बिल्डिंग सहित उपकरणों के माध्यम से रेलवे के विकास के बारे में जानकारी दी। मुख्य कारखाना प्रबन्धक सुधीर सरवरिया दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख अनुदेशक अरविंद नागर, रिटायर्ड उपमुख्यमंत्री इंजीनियर हरिपाल सिंह, राजभाषा अधिकारी महेश चन्द्र तथा सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर रघुराज सिंह कर्म योगी ने भी कर्मचारियों को रेलवे के स्वर्णिम इतिहास की जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।


via Instagram https://instagr.am/p/CrNE4aaAKq7/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।