हेमराज दीक्षित बने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष परशुराम सेना प्रकोष्ठ अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्री महेश दुबे द्वारा श्री अनंत कोटी भगवान परशुराम जन्मोत्सव से पूर्व राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष पद पर हेमराज दीक्षित को परशुराम सेना प्रकोष्ठ का दायित्व दिया है। अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संस्था संस्कार नम्रता ब्राह्मण समाज के प्रति श्रद्धा और समाज सेवा की भावना को देखते हुए पूर्व में भी हेमराज दीक्षित ने पुरोहित प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष के दायित्व का कार्य करते हुए प्रदेश के ब्राह्मण समाज को संगठित करने का कार्य किया है। उसी कार्य को देखते हुए परशुराम जन्मोत्सव से पूर्व पंडित महेश दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव पंडित श्री दुलाल पांडे ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सहमति से राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष हेमराज दीक्षित परशुराम सेना प्रकोष्ठ में प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व दिया गया हे।इसी के साथ आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि आप समाज हित में काम करते हुए ब्राह्मण एकता को ऊंचे शिखर पर पहुंचाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर राजस्थान के ब्राह्मण युवा शक्ति ने आभार व्यक्त किया। साथ ही भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


via Instagram https://instagr.am/p/CrQxL3Xr3up/

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216

पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 35 वीं पुण्यतिथि व सरदार भाई वल्लभ पटेल की 144 जयंती बलिदान दिवस के रूप में मनाई