गावं में लगने वाले बड़े उद्योग गावं के हितों को प्राथमिकता दें – सांसद दीयाकुमारी

गावं में लगने वाले बड़े उद्योग गावं के हितों को प्राथमिकता दें – सांसद दीयाकुमारी
राजसमन्द 10 मार्च। सांसद दीयाकुमारी ने नई दिल्ली स्थित अपने कार्यालय पर मध्यस्थता करते हुए नुवको सीमेंट कम्पनी और ग्राम पंचायत एवं ग्रामवासियों के प्रतिनिधियों के मध्य समझौता करवा कर पिछले कई दिनों से चल रहे गतिरोध को समाप्त करवाया।
सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि गावों में लगने वाले बड़े उद्योगों को गावँ के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करना चाहिए। गावँ में लगने वाले उद्योग धंधों के प्रति स्थानीय लोगों की रोजगार और विकास की अपेक्षा रखना स्वाभाविक है। अपेक्षाओं को नजरअंदाज करने से गतिरोध बढ़ता है। हमें आपसी सामंजस्य से आगे बढ़ना होगा ताकि विकास कार्यों को अवरुद्ध होने से रोक जा सके।
समझौते की तय शर्तों के अनुसार नुवको सीमेंट प्लांट के अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्लांट में स्थानीय लोगों को उनकी योग्यता के अनुसार प्राथमिकता से रोजगार दिया जाएगा। गावँ व आसपास के क्षेत्र के विकास और सामाजिक सरोकार के कार्यों जैसे विद्यालय में कम्प्यूटर एवं चिकित्सा कार्यों में सहयोग हेतु एम्बुलेंस की सुविधा को निकटतम ग्राम पंचायत में कम्पनी अपने सीएसआर फण्ड से आर्थिक सहायता देकर उपलब्ध करवाएगी।
राजसमन्द लोकसभा क्षेत्र में आने वाले जेतारण विधानसभा के खराड़ी गावँ में नुवोको सीमेंट कम्पनी के खिलाफ विभिन्न स्थानीय मांगों को लेकर पिछले 11 फरवरी से ग्रामवासियों का धरना प्रदर्शन चल रहा था। बजट सत्र के कारण दिल्ली प्रवास पर होने के बावजूद सांसद दीयाकुमारी ने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों में समझौता करवाया इसके लिए ग्रामवासियों और सीमेंट कम्पनी के अधिकारी आशीष देसाई ने गतिरोध खत्म करने के लिए सांसद दीयाकुमारी का आभार व्यक्त किया।

पोस्ट गावं में लगने वाले बड़े उद्योग गावं के हितों को प्राथमिकता दें – सांसद दीयाकुमारी पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3rzVJVF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

नशा मुक्त राजस्थान की मुहिम में सी.आई.डी. अपराध शाखा की बड़ी कार्यवाही