रोडवेज ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी

धौलपुर के मनियां थाना क्षेत्र में एनएच 3 पर रोडवेज ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं पति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। मनियां थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि कौलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला 28 साल का युवक सुनील अपनी पत्नी सावित्री देवी को आगरा में एक डॉक्टर को दिखाकर वापस गांव लौट रहा था। भवानी शंकर पुरा गांव के पास तेज रफ्तार रोडवेज चालक बाइक को टक्कर मारकर भाग गया। दंपती सड़क पर गिर गए। पुलिस ने शव और घायल पति को अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने रोडवेज चालक की तलाश कर रही है। परिजनों को सूचना दी गई है।

पोस्ट रोडवेज ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3CUxRBM

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली