राजस्थान की पंचायतीराज व्यवस्था में महिलाओं की सहभागिता” का विमोचन किया

भरतपुर। तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. गर्ग ने भरतपुर स्थित अपने आवास पर आयोजत एक सादा समारोह में डॉ. आरती शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक “राजस्थान की पंचायतीराज व्यवस्था में महिलाओं की सहभागिता” का विमोचन किया। पुस्तक में महिला सशक्तिकरण पर बल दिया गया है इसके साथ ही इसमें सुझाव भी दिया गया है कि प्रत्येक जिले की 5 ग्राम पंचायतों में प्रत्येक पद पर महिला प्रतिनिधित्व होना चाहिए ताकि ग्रामीण परिवेश में सरपंच पति की संस्कृति का निदान किया जा सके एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके। गौरतलब है कि गीता कॉलोनी भरतपुर निबासी मोहन लाल शर्मा की पुत्रबधू तथा भुवनेश शर्मा अंकुर की पत्नि डॉ. आरती शर्मा वर्तमान में भारत अमेरिका विदेश संबंध पर आई.सी.एस.एस.आर नई दिल्ली से डॉ. राका सिंह के निर्देशन में पोस्ट डॉक्टराल कर रही हैं।

पोस्ट राजस्थान की पंचायतीराज व्यवस्था में महिलाओं की सहभागिता” का विमोचन किया पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3H1Kxt9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली