25 लाख रूपयों को हडप लेने के एक मामले में एक को किया गिरफ़्तार
भरतपुर की थाना सेवर पुलिस ने लगभग 25 लाख रूपयों को हडप लेने के एक मामले में भांडौर खुर्द निबासी हीरालाल पुत्र तेज सिंह जाटव को गिरफ्तार किया है। सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार के अनुसार भांडौर खुर्द निवासी पदम सिंह जाटव व अन्य ने हीरालाल जाटव व उसके पुत्र बगैराह 3 जनों के विरूद्ध 24-25 लोगों से फर्जीकारी कर धोखाधडी पूर्वक सोसायटी के रूप में मासिक किस्त लेकर 6 साल तक रूपये जमा करवाना व मासिक किस्त अवधि पूर्ण होने पर छलपर्वूक भुगतान नही कर लगभग 25 लाख रूपयों को हडप लेने का एक मामला सितम्बर 2021 में दर्ज कराया था।
पोस्ट 25 लाख रूपयों को हडप लेने के एक मामले में एक को किया गिरफ़्तार पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
https://ift.tt/3mRUy3V
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें