आईजी ने ली सीएलजी सदस्यों की बैठक

आईजी ने ली सीएलजी सदस्यों की बैठक

सवाई माधोपुर 21 फरवरी 2021

पुलिस आईजी प्रसन्न खमेसरा आज सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। सीएलजी सदस्यों के जरिए उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति तथा जिले में लोगों को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जहां पर सीएलजी सदस्यों द्वारा खंडार की चंबल पुलिया पर दोनों और फेंसिंग ,अवैध बजरी परिवहन की रोकथाम ,पुलिस द्वारा रात्रि गश्त बढ़ाने तथा असामाजिक तत्व पर कार्यवाही करने की मांग की गई। इस दौरान आईजी प्रसन्न खमेसरा ने पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित जिले के आला अधिकारियों से भी वार्ता की। उन्होंने पुलिस के अधिकारियों को जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया तथा पेंडिंग मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के कड़े दिशा निर्देश प्रदान किए।

पोस्ट आईजी ने ली सीएलजी सदस्यों की बैठक पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3aHJWyF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216