देव बांदरा मेले में सुड्डा गायकों ने जमाया रंग-बाटोदा

देव बांदरा मेले में सुड्डा गायकों ने जमाया रंग
सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा के निकटवर्ती बाबा देव बांदरा सेवा संस्थान खेड़ा बाढ़ रामगढ़ मुराड्या में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक मेले में द्वितीय दिवस सुड्डा दंगल में गायक पन्नू सिंह गुरदे, भीकाराम डेडान व किशन शाह नान्दरी ने धार्मिक अख्यानों, राजनीतिक घटनाक्रम व किसान आन्दोलन प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोहा।
आयोजन समिति से जुड़े संस्थान के कोषाध्यक्ष सरपंच दिनेश मीना ने बताया कि इस दौरान मीना माढा (सपोटरा) निवासी रामलखन मीना ने देव बांदरा के निर्माणाधीन मन्दिर हेतु तीन लाख इक्कीस हजार का आर्थिक सहयोग दिया। चार दिवसीय इस वार्षिक मेले समारोह में रविवार व सोमवार को पद दंगल होगा जिसमे झण्डूराम शेखपुरा, जलसिंह खेडी मेरीडा व रामकेश सहजनपुर द्वारा प्रस्तुति दी जावेगी। वार्षिक मेले के कार्यक्रम में सवाईमाधोपुर, करौली, बूंदी जिलों सहित मध्यप्रदेश से भी भाग लिया।

पोस्ट देव बांदरा मेले में सुड्डा गायकों ने जमाया रंग-बाटोदा पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3dzKpEY

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216