समर्थन मूल्य खरीद सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया • खरीद प्रक्रिया से 22948 किसान और जुड़ेगे • 3.99 लाख मीट्रिक टन सरसों एवं चना की हुई खरीद • 1.58 लाख किसानों को 1 हजार 312 करोड़ रूपये का किया भुगतान सहकारिता मंत्री श्री उदयलाल आँजना ने बताया कि सरसों के 71 एवं चना के 152 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन क्षमता पूरी होने पर किसानों के हित में इन 223 केन्द्रों पर 10 प्रतिशत पंजीयन सीमा को बढ़ाया गया है। इन केन्द्रों पर किसान 28 मई से पुनः पंजीयन करवा सकेंगे। इस निर्णय से चना के लिए 15 हजार 293 तथा सरसों के 7 हजार 655 किसान खरीद प्रक्रिया से और जुड़ेंगे। स्वीकृृत 781 केन्द्रों में से 431 केन्द्राें पर पंजीयन सीमा बढ़ाई श्री आँजना ने बताया कि पूर्व में भी जिन खरीद केन्द्रों की पंजीयन क्षमता पूरी हो गई थी। ऎसे 208 खरीद केन्द्रों पर भी 10 प्रतिशत पंजीयन सीमा को बढ़ाया गया था। इस प्रकार अब तक स्वीकृत 781 खरीद केन्द्रों में से 431 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को बढ़ाया गया है। राज्य में 26 मई तक 1 लाख 58 हजार किसानों से 1856.49 करोड़ रूपये मूल्य की 2 लाख ...
भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज, आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 57.16 करोड़ (57,16,71,264) से ज्यादा हो चुका है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण के नए चरण की 21 जून से शुरुआत हुई है। शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज टीकों की 48 लाख (48,84,440) से ज्यादा खुराकें लगाई जा चुकी हैं। आज 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में 26,66,831 लाभार्थियों को पहली खुराक और 6,01,437 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से सभी 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कुल 21,13,11,218 व्यक्तियों को उनकी पहली और कुल 1,79,43,325 को उनकी दूसरी खुराक मिल चुकी है। नीचे दी गई तालिका 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में लोगों को अब तक लगाई गई टीके की कुल खुराकों को दर्शाती है: क्रम संख्या राज्य पहली खुराक दूसरी खुराक 1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 119593 3600 2 आंध्र प्रदेश 4963789 392358 3 अरुणाचल प्रदेश 393456 13293 4 असम 7178514 461109 5 बिहार 14383559 1001942 6 चंडीगढ़ 418682 25831 7 छत्तीसगढ़ 441134...
भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव गंगापुर सिटी वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन कैरीज शाखा गंगापुर सिटी की कार्य कारणी की यूनियन कार्यालय में जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में सर्वसम्मति से कैरिज शाखा में सहायक सचिव के पद पर विकास चतुर्वेदी तकनीशियन पावर हाउस एवं शाखा उपाध्यक्ष के पद पर रामविलास मीणा कार्यालय अधीक्षक संकेत विभाग को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर युवा शाखा का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से भूर सिंह टीआरडी को अध्यक्ष एवं देवेंद्र गुर्जर पावर हाउस को सचिव चुना गया। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शरीफ मोहम्मद ने बताया कि मीटिंग में युवा शाखा के उपाध्यक्ष के पद पर विनोद कुमार आर कंवर सिंह बलराम गुर्जर सुखराम मीणा बत्ती लाल मीणा धर्मेंद्र गुर्जर श्रीमनमाली विजय सैनी को चुना गया वहीं सहायक सचिव के रूप में प्रेम सिंह गुर्जर उदय सिंह गुर्जर मोहम्मद जुनेद अनुपम मकसूद अब्दुल जलील संगठन सचिव के पद पर शेर सिंह एवं सुरेश मीणा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में रेवंत मीना चुने गए। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा एवं मंडल उपाध्यक्ष नरेंद...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें