अवैध बजरी वाहन निकासी के लिए बनाए गए रास्ते को किया अवरुद्ध – मलारना चौड़

अवैध बजरी वाहन निकासी के लिए बनाए गए रास्ते को किया अवरुद्ध

मलारना चौड़,

बजरी निकासी पर न्यायालय की रोक के बावजूद अवैध बजरी वाहन रुक नहीं पा रहे हैं।प्रशासन जहां डाल-डाल तो अवैध बजरी संचालक पात पात वाली स्थिति में है। लालसोट मेगा हाईवे पर अवैध बजरी निकासी को रोकने के लिए पुलिस थाना बौंली द्वारा जस्टाना बाइपास तिराहे पर पुलिस चेक पोस्ट बनाई गई है जिसके चलते अवैध बजरी निकासी पर अंकुश लगा। परंतु अवैध बजरी निकासी करने वाले लोगों द्वारा ग्राम टोंड से ही खेतों में होकर जस्टाना बाईपास मोरेल नदी के पास तक एक अस्थाई बाईपास का निर्माण कर लिया जिससे अवैध बजरी वाहन पुलिस चेक पोस्ट से बच कर निकल सके। इसकी शिकायत ग्रामीणों एवं खेत मालिकों द्वारा प्रशासन की गई इसी के तहत कार्यवाही करते हुए बौली थाना पुलिस ने हेड कांस्टेबल मुस्ताक खान के नेतृत्व में उस मार्ग को अवरुद्ध किया और भविष्य में वहां से निकलने वाले अवैध बजरी वाहनों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पोस्ट अवैध बजरी वाहन निकासी के लिए बनाए गए रास्ते को किया अवरुद्ध – मलारना चौड़ पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/2TN68Bb

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली