सेना के जवान लीलूराम सारण का ईलाज के दोरान निधन-चुरू

रिपोर्ट-विवेक राठोड़

सरदारशहर

सेना के जवान लीलूराम सारण का ईलाज के दोरान निधन,

छुट्टी के दोरान 2 तारीख को मेगा हाईवे रामगढ़िया हॉस्पिटल के पास हुआ था सड़क हादसा,

सैनिक का जयपुर के एमएच मिलिट्री हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज,

पैतृक गांव शिमला में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार,

9 राष्ट्रीय राइफल के 22 वर्षीय सैनिक कि कुलगाव में थी तैनाती,

सरदारशहर। जम्मू कश्मीर के कुलगाव में तैनात 22 वर्षीय लीलूराम सारण का सड़क हादसे में निधन हो गया । सेना के सूबेदार बच्चन सिंह ने बताया कि 2 तारीख को सरदारशहर के मेगा हाईवे रामगढ़िया हॉस्पिटल के पास सड़क हादसा हो गया।सेना के जवान लीलूराम का जयपुर के एमएच मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था कल इलाज के दौरान निधन हो गया। हादसे से 2 दिन पहले ही लीलूराम छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे । लीलूराम 9 राष्ट्रीय राइफल के सैनिक थे। आज लीलू राम सारण का राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव शिमला में अंतिम संस्कार किया। गांव के ही ओमवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि उनके दादा का नाम मोबाराम है वे भी सेना में थे और उन्होंने देश के लिए 1971 की लड़ाई में भी शामिल थे। लीलूराम के निधन की सूचना मिलतेे ही गांव में सन्नाटा छा गया है गांव में चूल्हे नहीं जले हैं। लीलू राम का शव सरदारशहर पहुंचा जहां से उनके पैतृक गांव शिमला के लिए रवाना कर दिया गया है जिसे पूरा गांव अंतिम विदाई दि। पैतृक गांव शिमला में ही राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

The post सेना के जवान लीलूराम सारण का ईलाज के दोरान निधन-चुरू appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%b2%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a3/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a3

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली