गंगापुर सिटी में बढ़ते अपराध और चोरी की घटनाओं से लोग आक्रोशित।
सवाई माधोपुर-उपखंड गंगापुर सिटी में बढ़ते अपराध और चोरी की घटनाओं से लोग आक्रोशित।
एंकर- सवाई माधोपुर जिले में इन दिनों अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं।लगातार चोरी,हत्या व लूट-पाट की घटनाओं से जनता आक्रोशित है। आज रात उपखंड गंगापुर सिटी के सुभाष बाजार में एक टेलर की दुकान से चोर लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर फरार हो गए। सुभाष बाजार में बड़ोदा बैंक के सामने सबसे व्यस्त चौराहे पर ,जहां हमेशा पुलिस की ड्यूटी रहती है उसके बाबजूद ऊपर की मंज़िल पर स्थित दुकान में चोरी होना ,पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं।सूचना पाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा,पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीणा सहित पुलिस के आला अधिकारियों ने मोके का गहराई से निरीक्षण किया।इस दौरान पूर्व विद्यायक मानसिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बातचीत की।इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बाद में थाने पहुंचकर थानधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।ज्ञात रहे कि शहर में इन दिनों चोरी की कई घटनाएं हुई है जिन्हें पकड़ने ओर रोकने दोनो में ही पुलिस नाकामयाब रही है
अजय भारद्वाज
The post गंगापुर सिटी में बढ़ते अपराध और चोरी की घटनाओं से लोग आक्रोशित। appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%9d%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%b0/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%259d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें