लक्ष्य प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत प्रयास करेंः जिला कलेक्टर

बीस सूत्री कार्यक्रम प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

लक्ष्य प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत प्रयास करेंः जिला कलेक्टर

राजीविका डीपीएम, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को विशेष प्रयास के निर्देश 

सवाई माधोपुर, 25 जून। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्व शत-प्रतिशत उपलब्धि अर्जित करने के लिए सभी विभागीय अधिकारी तत्परता से कार्य करें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभांवित करना सुनिश्चित करें। गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति की बैठक को संबोधित करते हुये जिला कलेक्टर ने यह बात कही।

उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम की वर्ष 2019-20 की वार्षिक रैंकिंग में राजीविका उपलब्धि कम होने पर डीपीएम राजीविका एवं सामाजिक न्याय व अधिकारिता के सहायक निदेशक को अधिक प्रयास कर लक्ष्य प्राप्ति के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को टीकाकरण व संस्थागत प्रसव के लक्ष्य पूरे करने पर जोर दिया। इसी प्रकार शु़द्ध पेयजल के लिए लगाए गए आरओ प्लांट एवं अन्य योजनाओं के कार्याे की समीक्षा करते हुए आंशिक कवर्ड बस्ती योजना में लक्ष्य पूरे करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग उपनिदेशक को निर्देश दिए किए किराए के भवनों में संचालित आंगनबाडी केन्द्रों को नजदीक के विद्यालय में शिफ्ट करवाने या उनके लिए जमीन अलॉट करवाएं। बैठक में वन विभाग के अधिकारियों को पौधरोपण अभियान के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे योजनानुसार कियांवित करने पर जोर दिया। जिला रसद अधिकारी को खाद्य सुरक्षा योजना के संबंध में निर्देश दिए। 

इस अवसर पर मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, जॉब कार्ड जारी करने, मानव दिवस सृजित करने, न्यूनतम मजदूरी, खाद्य सुरक्षा, ग्रामीण आवास, पेयजल, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव,सामाजिक सुरक्षा, वृद्धों का कल्याण, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों को सहायता, कृषि कनेक्शन, भू खण्ड आवंटन, छात्रवृŸिा सहित अन्य बिन्दुओं पर समीक्षा करते हुये समय पर लोगों को लाभान्वित करवाने की बात कही।

बैठक से अनुपस्थित रहने पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता के सहायक निदेशक को कारण बताओं नोटिस जारी करने के लिये जिला कलक्टर ने मुख्य आयोजना अधिकारी को निर्देश दिये। बैठक में माडा योजना के तहत संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।

मुख्य आयोजना अधिकारी बी.एल. बैरवा ने सभी सूत्रों में अब तक अर्जित उपलब्धियों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बैठक में जिला परिसद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने भी प्रगति समीक्षा के दौरान निर्देश दिए।

फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर लोगों को लाभांवित करने के निर्देश:- जिला कलेक्टर पहाडिया ने बीस सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक के दौरान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति समीक्षा कर सभी पात्रों को योजनाआंे से लाभांवित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने चिकित्सा विभाग की शु़द्ध के लिए युद्ध योजना में कमेटी बनाकर मावा-पनीर सहित अन्य सामग्री के सेैंपल लेने के निर्देश दिए। इसी प्रकार निरोगी राजस्थान अभियान के तहत आयोजत हुई गतिविधियों की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना, आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की एक रूपए किलो गेहूं योजना में 3303 .16 मीट्रिक टन खाद्यान्न उपलब्ध करवाए जाने की जानकारी डीएसओ ने दी। बैठक में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना, सिलिकोसिस पॉलिसी, मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पैंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पैंशन योजना, विशेष योग्यजन सम्मान पैंशन योजना, पालनहार योजना के तहत हुई प्रगति की समीक्षा की तथा इन योजनाओं में संवेदनशील होकर पात्रों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि निर्यात प्रोत्साहन योजना में उद्यम की इकाई लगाने के लिए जमीन के संबंध में निर्देश दिए। इसी प्रकार उद्योग विभाग की मुख्यमंत्री स्माल स्केल इंडस्ट्रीज प्रमोशन स्कीम, एमएसएमई एक्ट सेल्फ सर्टिफिकेशन, आरआईपीएस आदि के संबंध में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार कर लोगों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। बैठक में जन सूचना पोर्टल, जन आधार योजना के संबंध में प्रगति समीक्षा करते हुए कलेक्टर पहाडिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। 

अल्पसंख्यक कल्याण के लिए 15 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा:- कलेक्टर पहाडिया ने अल्पसंख्यकों के लिए कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा भी की। उन्होंने अल्पसंख्यकों के शैक्षिक, सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए। 

बैैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जलदाय विभाग, बिजली निगम, श्रम कल्याण व सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से भी अब तक किए गए कार्य एवं प्रगति की जानकारी लेकर समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्यों को समयबद्ध अर्जित करने के निर्देश दिये। बैठक में साीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, एसीईओ रामचंद्र मीना, एसीईएम वर्षा मीना, मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

The post लक्ष्य प्राप्ति के लिए शत प्रतिशत प्रयास करेंः जिला कलेक्टर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%b6%e0%a4%a4/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%258f-%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25a4

टिप्पणियाँ