झमाझम हुई बारिश से किसानों को मिली गर्मी से राहत, कृषि कार्य में भी आई तेजी
झमाझम हुई बारिश से किसानों को मिली गर्मी से राहत, कृषि कार्य में भी आई तेजी
बागडोली- कस्बे में तपिशभरी धूप का सिलसिला जारी रहा। तापमान बढ़ने से लोगों को भीषण गर्मी से दो चार होना पड़ा। शुक्रवार को भी सुबह से ही तेज धूप निकली। लगभग 2 बजे अचानक आसमान पर काले बादल मंडराने लगे। देखते ही देखते पूरा आसमान काले बादल से घिर गया। तेज हवा चलने से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली। थेड़ी देर बाद बरखा रानी खूब जमकर बरसीं। झमाझम हुई बारिश का लोगों ने जमकर आनंद लिया। इसके अलावा बारिश ने किसानों के चेहरे पर चमक ला दी। किसानों का कहना है कि यदि इसी प्रकार से बारिश होती रहे, तो उनकी सिंचाई संबंधी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। किसान पंप के सहारे कृषि कार्य कर रहे थे। जिससे उनकेे लागत खर्च काफी बढ़ गए थे। आसमान की तरफ नजरें गड़ाए किसानों को कुुुछ हद तक राहत मिली।
The post झमाझम हुई बारिश से किसानों को मिली गर्मी से राहत, कृषि कार्य में भी आई तेजी appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%9d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%9d%e0%a4%ae-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259d%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259d%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2588-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b6-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%258b
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें