बाइक रैली के माध्यम से पुलिस ने दिया कोरोना जागरूकता का संदेश कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रैली को दिखाई हरी झंडी
बाइक रैली के माध्यम से पुलिस ने दिया कोरोना जागरूकता का संदेश
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रैली को दिखाई हरी झंडी
सवाई माधोपुर, 25 जून। कोरोना जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को कोरोना से बचाव एवं सावधानियां रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर चल रहे कोरोना जागरूकता अभियान के तहत गुरूवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस द्वारा बाइक रैली निकाली गई।
कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। वाहन रैली में पुलिस और आरएसी के जवान कोरोना जागरूकता का संदेश लिखी तख्तिया, पोस्टर एवं बैनर लेकर शामिल हुए। रैली के माध्यम से कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाकर घर से बाहर निकलने, बार- बार साबुन से हाथ धोने, 2 गज की दूरी का पालना करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूंकने का संदेश जन जन तक पहुंचाया। रैली कलेक्ट्रेट से रवाना होकर बजरिया, टोंक बस स्टैंड, पुलिया होते हुए विभिन्न मार्गाे से गुजर कर मानटाउन थाने पहुंची। इससे पूर्व रैली में शामिल जवानों को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित जागरूकता सामग्री का वितरण किया गया।
बाइक रैली को रवाना करने के अवसर कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति का जागरूक होना आवश्यक है। इस संबंध में प्रत्येक व्यक्ति एडवाईजरी का पालन करे तथा निर्देशों की पालना करें।
देखें वीडियो 👇👇👇👇
The post बाइक रैली के माध्यम से पुलिस ने दिया कोरोना जागरूकता का संदेश कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने रैली को दिखाई हरी झंडी appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2587%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a7%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b2
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें