गंगा दशहरा पर्व पर बृजघाट व गढ़मुक्तेश्वर गंगा में श्रद्धालुओं ने शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आस्था की डुबकी लगाई-हापुड

गंगा दशहरा पर्व पर बृजघाट व गढ़मुक्तेश्वर गंगा में श्रद्धालुओं ने शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आस्था की डुबकी लगाई

रिपोर्ट – अनिल कश्यप
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद की तीर्थनगरी ब्रजघाट व गढ़मुक्तेश्वर में सोमवार को गंगा दशहरा पर्व पर गढ़मुक्तेश्वर गंगा में श्रद्धालुओं ने शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आस्था की डुबकी लगाकर स्नान किया । देश में कोरोना महामारी के बीच चल रहे लॉकडाउन में इस बार गंगा दशहरा पर्व पर मेले का आयोजन नही किया गया है और तीर्थनगरी में ज्यादा भीड़ भी नही होने दी जा रही है इसके साथ ही हापुड पुलिस प्रशासन सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए मुस्तेद दिखा । मान्यता है कि गंगा दशहरा पर्व पर गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थी जिसको लेकर गंगा स्नान किया जाता है । बता दे की तीर्थनगरी में प्रतिवर्ष लाखो की संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचते थे लेकिन देश मे वैश्विक महामारी के कारण आज तीर्थनगरी में करीब 100 लोग ही गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे जिन्होंने शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गंगा स्नान किया इसके साथ ही पुलिस ने लोगो को कोरोना वायरस की बीमारी से बचाने के लिए ज्यादा लोगो को गंगा घाट पर जाने नही दिया और कुछ श्रद्धालुओ के ज्यादा जरूरी होने पर ही उनको गंगा स्नान करने में छूट प्रदान की गई इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा भारी पुलिस फोर्स और पीएसी को तैनात किया गया था ।

The post गंगा दशहरा पर्व पर बृजघाट व गढ़मुक्तेश्वर गंगा में श्रद्धालुओं ने शोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आस्था की डुबकी लगाई-हापुड appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%b6%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%83%e0%a4%9c%e0%a4%98%e0%a4%be%e0%a4%9f/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2583%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%2598%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259f

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली