पंचायत समिति सभागार में कोरोना योद्धाओं का सम्मान-चूरू
विवेक राठौड़
सरदारशहर
पंचायत समिति सभागार में कोरोना योद्धाओं का सम्मान,
विकास अधिकारी ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित,
सरदारशहर। स्थानीय पंचायत समिति सभागार में लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को अपनी सेवाएं देने वाले कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया । कोरोना संकटकाल में जिन शिक्षकों, भामाशाहो एवं जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग रूप में अपनी सेवाएं देकर जरूरतमंदों को लाभान्वित किया था जिनमें राशन किट बाहर से आए हुए लोगों को चिन्हित कर उनकी स्क्रीनिंग करवाना कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना एवं क्वारंटाइन सेंटर में अपनी सेवाएं देना आदि शामिल है । सरदारशहर पंचायत समिति द्वारा किन कोरोनावरियर्स का मनोबल बढ़ाने के लिए विकास अधिकारी संत कुमार मीणा अतिरिक्त विकास अधिकारी दुर्गाराम पारीक लेखाकार निरंजन कुमार पारीक उपस्थिति में आभार पत्र देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर प्रशस्ति पत्र पाने वाले सभी कोरोना योद्धाओं ने पंचायत समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की प्रेरणा से हमने लोक डाउन के दौरान जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने की कोशिश की है आगे भी अगर हमारी जरूरत पड़ी तो हम सरदारशहर प्रशासन के साथ मिलकर हमेशा अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार मिलेंगे। ज्ञात रहे कोरोना संक्रमण में सभी क्षेत्रवासियों ने अपनी अपनी तरफ से जरूरतमंदों की हर संभव सहायता करने का प्रयास किया जिसके परिणाम स्वरूप सरदारशहर क्षेत्र के लोग कोरोना की जंग में अच्छी तरह से फाइट कर सके एवं गांव गांव तक जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में सफल रहे।
The post पंचायत समिति सभागार में कोरोना योद्धाओं का सम्मान-चूरू appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a4%82%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%a4-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें