प्रधानमंत्री 3 नवंबर को कम टीकाकरण कवरेज वाले जिलों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे

जी20 शिखर सम्मेलन और सीओपी26 में भाग लेकर देश लौटने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 3 नवंबर को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कम टीकाकरण  कवरेज वाले जिलों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

इस बैठक में कोविड के टीकों की पहली खुराक के 50 प्रतिशत से कम कवरेज और दूसरी खुराक के कम कवरेज वाले जिले शामिल होंगे। प्रधानमंत्री झारखंड, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय तथा अन्य राज्यों के कम टीकाकरण कवरेज वाले 40 से अधिक जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इस मौके पर इन राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।  

***

एमजी/एएम/आर/एसएस

पोस्ट प्रधानमंत्री 3 नवंबर को कम टीकाकरण कवरेज वाले जिलों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3mtbMEr

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी