राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 103.53 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए
एचसीडब्ल्यू
पहली खुराक
1,03,78,437
दूसरी खुराक
91,71,725
एफएलडब्ल्यू
पहली खुराक
1,83,70,088
दूसरी खुराक
1,57,92,606
18-44 वर्ष आयु समूह
पहली खुराक
41,12,06,354
दूसरी खुराक
13,12,65,535
45-59 वर्ष आयु समूह
पहली खुराक
17,29,71,002
दूसरी खुराक
9,28,01,459
60 वर्ष से ज्यादा
पहली खुराक
10,86,31,844
दूसरी खुराक
6,47,36,527
कुल
1,03,53,25,577
पिछले 24 घंटों में 14,021 मरीजों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,35,97,339 है।
परिणामस्वरूप भारत में कोविड से स्वस्थ होने की वर्तमान दर इस समय 98.19 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम दर है।
पिछले लगातार 122 दिनों से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त एवं सतत प्रयासों का ही परिणाम है।
पिछले 24 घंटों में कुल 13,451 नए मामले सामने आए हैं।
सक्रिय मामले की संख्या 2 लाख से कम बनी हुई है और इस समय यह 1,62,661 है, जो 242 में दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का इस समय 0.48 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।
देश में कोविड जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, इसके तहत पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,05,962 जांच की गईं। भारत ने अब तक 60.32 करोड़ से अधिक (60,32,07,505) नमूनों की कोविड जांच की है।
एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर इस समय 1.22 प्रतिशत है, जो पिछले 33 दिनों में 2 प्रतिशत से नीचे कायम है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.03 प्रतिशत है। वह भी पिछले 23 दिनों से दो प्रतिशत से नीचे और 58 दिनों से लगातार तीन प्रतिशत से कम पर बनी हुई है।
****
एमजी/एएम/एके
पोस्ट राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 103.53 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
https://ift.tt/3pCRlHn
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें