sdpi गंगापुर सिटी का आसाम सरकार के खिलाफ जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन

sdpi गंगापुर सिटी का आसाम सरकार के खिलाफ जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन
आज दिनाँक 24 सितंबर को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया गंगापुर सिटी ने जामा मस्जिद पर असम सरकार के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।
विधानसभा अध्यक्ष आशिफ खान ने बताया कि असम के गरीब किसानों के मकानो को तोड़ कर ज़मीन अवाप्त कर ली गई ,जिसके विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे थे जिनके ऊपर असम की पुलिस ने गोलियां व लाठियां चला कर खदेड़ा जिसमे 3 लोगो मर गए और बड़े अफ़सोस के साथ बताना पड़ रहा है कि एक किसान के मरने के बाद भी पुलिस लाठियां मार रही हैं और एक कैमरामैन मरे हुए किसान पर उछल उछल कर लातों से वार कर रहा है। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली ईस घटना सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी विरोध करती है।
जिला महासचिव ए के मलिक साहब ने लोगो को बताया की आमजन को अपने हक़ के लिए फासिस्ट ताकतों के सामने डटकर विरोध करना चाहिए अपने हक़ के लिए अपनी आवाज को बुलंद करना चाहिएl
इस प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष आशिफ खान, जिला महासचिव ए के मलिक साहब ,विधानसभा उपाध्यक्ष सकील अहमद ,जॉइंट सेकेर्ट्री इमरान बागवान ,केसियर रहमान खान , विधानसभा मेम्बर आसिफ बंजारा , इश्तियाक खान ,तारिक जमाल , शाहरुख़ सिरसाडी ,फईम उरदेन आसिफ नागल और रिजबान खान शाहरुख़ , मोहम्मद इमरान सकील खान आदि लोग मोजूद रहेl

पोस्ट sdpi गंगापुर सिटी का आसाम सरकार के खिलाफ जामा मस्जिद पर विरोध प्रदर्शन पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3i7LtBd

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली