मुख़्तार का कोर्ट में बयान- योगी सरकार मुझसे नाराज, खाने में दे सकती है जहर, दें हाई सिक्योरिटी

मुख़्तार का कोर्ट में बयान- योगी सरकार मुझसे नाराज, खाने में दे सकती है जहर, दें हाई सिक्योरिटी

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी ने एक बार फिर से कोर्ट में अपनी जान के खतरे का अंदेशा जताया है. चर्चित एम्बुलेंस कांड के मामले में आज जब कोर्ट में सुनवाई हुई तो मुख्तार अंसारी के वकील ने उन्हें हाई सिक्योरिटी देने की मांग की. उन्होंने ये भी कहा कि राज्य सरकार उनसे नाराज हैं और उनके खाने में जहर मिलवा सकती है.

एम्बुलेंस कांड के मामले में आज जब बाराबंकी में एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई तो मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने धारा-287 के तहत हाई सिक्योरिटी मुहैया कराने की अर्जी दी. वर्चुअल पेश हुए मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से कहा, विधायक होने के नाते मुझे हाई सिक्योरिटी मुहैया करवा दीजिए. वैसे भी मुझसे राज्य सरकार नाराज है. कहीं खाने में जहर न मिलवा दे. मुख्तार अंसारी ने कहा कि अगर उसे जेल में हाई सिक्योरिटी मिल जाती है तो उसके मन से डर खत्म हो जाएगा.

मुख्तार के वकील ने बताया कि जेल मैनुअल की धारा-287 के तहत हाई सिक्योरिटी मुहैया करवाने की अर्जी दी थी. उन्होंने बताया कि मुख्तार को सुरक्षा देने के मामले में सुनवाई के लिए अगली तारीख 7 अक्टूबर तय की गई है. वकील ने बताया कि जज कमलकांत श्रीवास्तव ने कहा है कि वो इस मामले में जल्द ही फैसला लेंगे.

पोस्ट मुख़्तार का कोर्ट में बयान- योगी सरकार मुझसे नाराज, खाने में दे सकती है जहर, दें हाई सिक्योरिटी पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3ABE4l2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली