पोलैंड सरकार ने देश में गर्भपात पर लगाया बैन, महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

पोलैंड सरकार ने देश में गर्भपात पर लगाया बैन, महिलाओं का विरोध प्रदर्शन

पोलैंड की सरकार ने गर्भपात पर लगभग पूरी तरह से बैन लगा दिया है. इसको लेकर देश में महिलाओं में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. पोलैंड में भ्रूण में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर कानूनी तौर पर महिलाएं गर्भपात करा सकती थीं, हालांकि, नए नियम के अनुसार गर्भपात पर अब लगभग पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है. पिछले साल 22 अक्टूबर को वहां की एक कोर्ट ने ये आदेश जारी किया था जिसे पोलैंड की सरकार ने अब लागू किया है.

गर्भपात को गैरकानूनी बताते वाले कोर्ट के आदेश के खिलाफ महिलाएं पिछले साल से ही विरोध प्रदर्शन कर रही थीं. पोलैंड की राजधानी वॉरसॉ और अन्य शहरों में महिलाओं के अधिकार की मांग के लिए और इस कानून के विरोध के लिए महिलाएं, और संगठन सड़कों पर उतर आए हैं. पोलैंड की कुछ महिलाओं का कहना है कि अगर भ्रूण में कोई दिक्कत होने पर वो गर्भपात नहीं कर सकतीं तो फिर वो बच्चे पैदा करने की कोशिश भी नहीं करेंगी.

पोस्ट पोलैंड सरकार ने देश में गर्भपात पर लगाया बैन, महिलाओं का विरोध प्रदर्शन पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/2Myfxcv

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली